एक्सप्लोरर

इमरान खान ने श्रीलंका में अलापा कश्मीर का राग, आतंकवाद पर साधी चुप्पी, कहा शांति वार्ता का पक्षधर

जिस इमरान खान के लिए हिंदुस्तान ने अपना आसमान खोला, उन्हें भारतीय एयर स्पेस के इस्तेमाल करने की मंजूरी दी थी, वो श्रीलंका पहुंचते ही अपने असली रंग में आ गए.इमरान ने श्रीलंका में भी अलापा कश्मीर का राग. निवेश सम्मेलन में बोले कि भारत-पाक के बीच सिर्फ कश्मीर ही मुद्दा है. आतंकवाद पर साधी चुप्पी और कहा शांति वार्ता का पक्षधर हूं.

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर का राग छेड़ा है. श्रीलंका में इमरान खान ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ कश्मीर ही विवाद का मुद्दा है. कश्मीर ही नहीं श्रीलंका में इमरान खान ने कुछ ऐसा कह दिया जिसने उनकी ही क्राइम बुक खोलकर रख दी.

श्रीलंका-पाकिस्तान व्यापार और निवेश सम्मेलन को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि उन्होंने 2018 में प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर भारत को शांति वार्ता आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन कुछ नहीं हुआ. खान ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के साथ इस सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, 'मैंने सत्ता में आते ही सबसे पहले अपने पड़ोसी देश भारत से बात की. मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समझाया कि हमें बातचीत के जरिए अपने विवादों को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए और फिर हमें अपने व्यापारिक संबंधों को सुधारने की कोशिश करनी चाहिए. हमें विवाद कम करने की कोशिश करनी चाहिए. मैं सफल नहीं हुआ लेकिन मैं आशावान हूं. हमारा विवाद बस एक बात को लेकर है. वो है कश्मीर का मसला और ये सिर्फ बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है.

श्रीलंका दौरे पर पहली बार इमरान की किरकिरी नहीं हुई इमरान खान श्रीलंका-पाकिस्तान व्यापार और निवेश सम्मेलन में गए तो इसलिए थे कि खस्ताहाल पाकिस्तान के लिए कुछ पैसे मांगेंगे. लेकिन जुबान खोली तो कश्मीर-कश्मीर चिल्लाने लगे. वैसे इस श्रीलंका दौरे पर ये पहली बार इमरान की किरकिरी नहीं हुई है. इससे पहले श्रीलंका ने संसद में इमरान खान का प्रस्तावित भाषण रद्द कर दिया था, क्योंकि श्रीलंका को आशंका थी कि इमरान खान कश्मीर का मुद्दा उठा सकते हैं. संसद में मौका नहीं मिला तो निवेश सम्मेलन में बोल पड़े इमरान. कश्मीर तो पाकिस्तान को मिलना नहीं है, निवेश सम्मेलन में 2-4 पैसे मिलने थे, उसका भी मौका हाथ से फिसलता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें- Trains Ticket Price Hike: बढ़ गया रेल किराया, रेलवे ने भारी घाटे और कोरोना काल के दौरान ट्रेन चलाने के जोखिम की दी दुहाई

Exclusive: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- राकेश टिकैत का बयान ठीक नहीं, सरकार बातचीत को तैयार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget