एक्सप्लोरर

दिल्ली: 15 अगस्त को देखते हुए कल बंद रहेंगे कई रूट

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए राजधानी के कई रास्ते कुछ समय के लिए बंद रहेंगे, जबकि मेट्रो स्टेशन के कुछ प्रवेश और निकास द्वार भी सीमित समय के लिए बंद रहेंगे.

नई दिल्ली: लाल किले पर बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर कुछ सड़कों पर यातायात संबंधी पाबंदी रहेगी जबकि लोगों की समारोह में हिस्सा लेने में मदद करने के लिए मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर सेवाएं तड़के साढ़े चार बजे से शुरू हो जाएंगी.

छह सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद पुलिस ने बताया कि छह सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी जबकि कुछ सड़कों पर वाहनों को दूसरी सड़कों की तरफ मोड़ दिया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किए गए सुरक्षा उपायों को देखते हुए दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर दोपहर दो बजे तक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. पुलिस ने कहा कि छह सड़कें- नेताजी सुभाषचंद्र मार्ग, लोथियान मार्ग, एस पी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक मार्ग, निषाद राज मार्ग और एस्प्लेनेड मार्ग और उसे जोड़ने वाली सड़क सुबह पांच बजे से नौ बजे के बीच आम लोगों के लिए बंद रहेगी. जबकि उत्तर-दक्षिण के बीच चलने वाले वाहन अरबिंदो मार्ग, कनॉट प्लेस-मिंटो रोड, रिंग रोड-आईएसबीटी और निजामुद्दीन पुल से वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे.

किन रास्तों पर किस समय तक बंद रहेगी आवाजाही पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर में वाहन डीएनडी-एनएच24-विकास मार्ग, विकास मार्ग-डीडीयू मार्ग और बुलेवार्ड रोड-बर्फखाना के वैकल्पिक रास्तों से जाएंगे. चौदह अगस्त को मध्यरात्रि 12 बजे से 15 अगस्त को दिन में 11 बजे तक निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल के बीच मालवाहक ट्रकों की आवाजाही पर रोक होगी. महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खान आईएसबीटी के बीच कल तड़के चार बजे से दिन में 11 बजे के बीच अंतरराज्यीय बसों की आवाजाही नहीं होगी.

कल तड़के चार बजे से दिन में 11 बजे के बीच दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों सहित स्थानीय बसें रिंग रोड पर नहीं चलेंगी और वैकल्पिक मार्गों पर चलेंगी. पुलिस ने बताया कि लाल किले के पास स्थित रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों और अस्पतालों के लिए वैकल्पिक रास्ते खुले होंगे.

मेट्रो की वॉयलेट लाइन के इन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट कुछ समय के लिए सीमित दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर उसके पूरे नेटवर्क पर ट्रेन सेवा आम दिनों जैसे ही चलती रहेगी. लेकिन समारोह के दौरान वॉयलेट लाइन के चार स्टेशनों- लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ पर प्रवेश और निकास कुछ ही जगह सीमित रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
अभिजीत दीपके घर लौटे, रिहा होने के बाद पहली प्रतिक्रिया, 'भारत के लिए शर्मनाक...'
अभिजीत दीपके घर लौटे, रिहा होने के बाद पहली प्रतिक्रिया, 'भारत के लिए शर्मनाक...'
PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget