एक्सप्लोरर

40 शहादतों का बदला मांग रहा है देश, पीएम मोदी बोले- धैर्य रखे देश, गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी

पीएम मोदी ने कहा, "पुलवामा के शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी. हमारे सुरक्षा बलों को हमले के साजिशकर्ताओं को सजा देने की खुली छूट दे दी गई है." उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन छिपने की कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें खोजकर उनके अपराधों की सजा दी जाएगी.

यवतमाल: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहदतों का देश बदला मांग रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर लोगों से से संयम रखने और सुरक्षा बलों पर भरोसा कायम रखने की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा है कि सुरक्षा बलों को हमले के साजिशकर्ताओं को सजा देने की पूरी आजादी दे दी गई है और गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी.

आतंकवाद का पर्याय हो चुका है पाकिस्तान- मोदी

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पांधरकावड़ा में कई परियोजनाओं की शुरूआत करने पहुंचे पीएम मोदी ने एक जनसभा में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पर्याय बन गया है. उन्होंने कहा, ‘‘एक देश जो विभाजन के बाद अस्तित्व में आया और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देता है और जो दीवालिया होने के कगार पर है, आज आतंकवाद का पर्याय हो चुका है.’’

अपराधियों को खोजकर सजा दी जाएगी- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "पुलवामा के शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी. हमारे सुरक्षा बलों को हमले के साजिशकर्ताओं को सजा देने की खुली छूट दे दी गई है." उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन छिपने की कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें खोजकर उनके अपराधों की सजा दी जाएगी. पीएम मोदी ने कहा, "हम पुलवामा के शहीदों के परिवारों का दर्द महसूस कर सकते हैं, हम आपके गुस्से को समझते हैं." मोदी ने रैली के दौरान लोगों से पूछा,‘‘ क्या आप मेरे काम और मेरे प्रयासों से खुश हैं?’’

एक कार्यक्रम की शुरुआत में पुलवामा हमले के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हंसराज अहीर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और राज्यपाल विद्यासागर राव भी मौजूद थे.

आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जबकि पांच अन्य घायल हैं. जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 100 किलोग्राम विस्फोटक से भरे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मारकर इस हमले को अंजाम दिया था.

यह भी पढ़ें-

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: CM नीतीश कुमार के खिलाफ CBI जांच के आदेश

पुलवामा हमला: MFN दर्जा छीनने के बाद अब पाकिस्तान से इंडस वाटर ट्रीटी रद्द कर सकता है भारत

पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान के कारण 'द कपिल शर्मा शो' से नवजोत सिंह सिद्धू की छुट्टी

पुलवामा हमला: 40 शहीदों की आखिरी विदाई, CRPF के DG बोले- बदला जरूर लेंगे । देखिए बड़ी कवरेज

वीडियो देखें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget