एक्सप्लोरर

Social Media Day 2021: आज मनाया जा रहा सोशल मीडिया दिवस, जानिए इसका इतिहास

हर साल आज ही के दिन विश्व सोशल मीडिया दिवस मनाया जाता है. सोशल मीडिया के प्रभाव और वैश्विक संचार में इसकी भूमिका को उजागर करने के लिए विश्व सोशल मीडिया दिवस को मनाया जाता है.

नई दिल्लीः आज के वर्तमान और आधुनिक युग में सोशल मीडिया हर किसी के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है. हर साल 30 जून को विश्व सोशल मीडिया दिवस के रूप में मनाया जाता है. विश्व सोशल मीडिया दिवस का मुख्य उद्देश्य यह है कि विश्व में सोशल मीडिया संचार के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में कैसे उभरा इसके बारे में सभी को बताया जा सके.

आज के समय में सोशल मीडिया दुनिया के कोने-कोने से लोगों को आपस में जोड़ने का अहम साधन बनकर उभरा है. इसके अलावा सोशल मीडिया प्रमुख प्रभावशाली लोगों को अपना ब्रांड बढ़ाने में मदद करता है. वहीं महत्वपूर्ण समाचार और घटनाओं को सबसे तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. आज के समय में सोशल मीडिया एक गेम चेंजर बन गया है. वहीं कोरोना काल में महामारी के बीच हताश लोगों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हेल्पलाइन के रूप में बदल गया है.

सोशल मीडिया दिवस का इतिहास 

दुनियाभर में पहली बार 30 जून 2010 को विश्व सोशल मीडिया दिवस के रूप में मनाया गया था. उस समय विश्व में सोशल मीडिया के प्रभाव और वैश्विक संचार में इसकी भूमिका पर जोर देने के लिए विश्व सोशल मीडिया दिवस को मनाया गया था. दुनियाभर में सबसे पहले 1997 में पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सिक्सडिग्री लॉन्च किया गया था. इसकी स्थापना एंड्रयू वेनरिच ने की थी. वहीं साल 2001 में इसके दस लाख से अधिक यूजर्स होने के बाद इसे बंद कर दिया गया था.

आज के तेजी से बदलते समय में लोगों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम भी काफी तेजी से बदल और लोकप्रिय हो रहे हैं. वर्तमान समय में ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म व्यापक रूप से सूचना के स्रोत के रूप में उपयोग किए जाते हैं. हालांकि कभी-कभी इनके माध्यम से गलत सूचना का प्रसार भी जाता है.

सोशल मीडिया दिवस का महत्व

एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक साल में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 7.6 फीसदी बढ़ी है और यह 4.72 अरब तक पहुंच गई है. अब दुनिया की कुल आबादी के 60 प्रतिशत से अधिक के बराबर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. फिलहाल सोशल मीडिया दिवस दुनिया भर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है.

सोशल मीडिया के जरिए हम मैसेजिंग सर्विस ऐप पर हजारों मील दूर बैठे व्यक्ति से जुड़ सकते हैं. वहीं मोबाइल पर एक बटन दबाते ही पूरी दुनिया से कनेक्ट हो सकते हैं. सोशल मीडिया पर आप अपने ब्रांड को प्रमोट भी कर सकते हैं. ऐसा करने से आप अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं और ग्राहकों से जुड़ने में मदद पा सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः
जम्मू कश्मीर पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और NSA रहे मौजूद | ड्रोन हमला समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने Twitter के खिलाफ दर्ज किया केस, जानें क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget