एक्सप्लोरर

बीएचयू में लाठीचार्ज की गाज अधिकारियों पर, तीन बड़े अफसर हटा गए

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में छात्रों का आंदोलन तो थोड़ा शांत हुआ है लेकिन राजनीति लगातार गर्म हो रही है. वाराणसी से लेकर दिल्ली तक बीएचयू में लड़कियों पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया.

नई दिल्ली: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आधी रात को छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज में पहली कार्रवाई हुई है. बीएचयू के पास इलाके लंका के एसओ को लाइन हाजिर किया गया है. उनकी जगह जैतपुरा के थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा लंका क्षेत्र के नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं.

लंका थाना भेलूपुर सर्किल में आता है. भेलूपुर के सर्किल ऑफिसर निवेश कटियार को भी हटा दिया गया है. इतना ही नहीं वाराणसी के अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम सुशील कुमार गोंड का कार्यभार भी बदल दिया गया है.

आंदोलन शांत लेकिन राजनीति गर्म बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में छात्रों का आंदोलन तो थोड़ा शांत हुआ है लेकिन राजनीति लगातार गर्म हो रही है. वाराणसी से लेकर दिल्ली तक बीएचयू में लड़कियों पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया. दिल्ली में कांग्रेस तो बीएचयू के बाहर एबीपीवी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

बीएचयू में लाठीचार्ज की गाज अधिकारियों पर, तीन बड़े अफसर हटा गए

आज एसपी का जांच पैनल जाएगा अभी इस मामले में और भी राजनीति होने की संभावना है. समाजवादी पार्टी का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज मामले की जांच के लिए बीएचयू आएगा. ा. इससे पहले कल कांग्रेस नेताओं को बीएचयू में घुसने से रोक दिया गया था.

कांग्रेस के दिग्गज भी मैदान में डटे आज भी कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने की तैयारी में हैं. कांग्रेस इस मुद्दे पर योगी सरकार से लेकर पीएम मोदी तक निशाना साध रही है. गुलाम नबी आजाद, राजबब्बर और पीएल पुनिया जैसे बड़े नेता वाराणसी में ही मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस उपाध्य्क्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया, ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ये भगवा पार्टी का तरीका है.'' आपको बता दें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के आदेश दिए और रिपोर्ट मांगी है.

वीसी बोले- बाहरी लोगों ने कराई हिंसा एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बीएचयू के कुलपति गिरीश चंद्र ने हिंसा को बाहरी लोगों की साजिश बताया. उनका कहना है कि इस पूरे आंदोलन विश्वविद्यालय के छात्रों की सहभागिता बिल्कुल कम थी. ये काम उन लोगों का है जो विश्वविद्यालय की अप्रोच और ऑब्जेक्टिव को पसंद नहीं करते. वीसी ने माना कि 21 सितंबर को एक लड़की के साथ छेड़खानी की घटना हुई और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कर ली गई है.

आज दिल्ली में भी होगा प्रदर्शन बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज करने के विरोध में छात्र संगठन एनएसयूआई आज मानव संसाधन विकास मंत्रालय का घेराव करेगा. वहीं आम आदमी पार्टी  का छात्र संगठन सीवायएसएस डीयू में आर्ट्स फैकल्टी पर बीएचयू घटना के विरोध में प्रदर्शन करेगा.

क्यों हुआ आंदोलन? हिंसा तब हुई जब गुरुवार को हुई कथित छेड़खानी का विरोध कर रहे कुछ छात्र शनिवार रात विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलना चाहते थे। बनारस हिंदू विश्विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी. छेड़खानी की घटनाओं के विरोध में बीएचयू की छात्राएं प्रदर्शन कर रही थीं. प्रदर्शन कर रही छात्राएं कुलपति से सुरक्षा को लेकर आश्वासन की मांग कर रही हैं.

प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि कुछ लड़के उनके हॉस्टल की बाहर खड़े रहते हैं. खिड़कियों से पत्थर में लेटर लिखकर भेजते हैं. इतना ही नहीं ये लड़के लड़कियों को गंदे गंदे इशारे भी करते हैं. विरोध करने पर धमकी दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget