एक्सप्लोरर

अमित शाह का राहुल पर तंज, बोले- भारतीय इतिहास में केवल दो ‘असुरक्षित तानाशाह’ हुए हैं

अमित शाह का पहला इशारा जाहिर तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर था, वहीं बीजेपी सूत्रों ने कहा कि शाह का दूसरा इशारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी की ओर था.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘असुरक्षित तानाशाह’’ बताने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर शुक्रवार को पलटवार करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भारत में केवल दो ‘‘असुरक्षित तानाशाह’’ हुए हैं, एक जिसने आपातकाल लगाया और दूसरा वह जो आम नागरिकों के पत्र पढ़ने के लिए बाधारहित पहुंच चाहता था. अमित शाह का पहला इशारा जाहिर तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर था, वहीं बीजेपी सूत्रों ने कहा कि शाह का दूसरा इशारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी की ओर था जिनके बारे में उनका दावा था कि वह पत्रों को पढ़ने की बाधारहित पहुंच के लिए एक कानून चाहते थे. अमित शाह ने राहुल गांधी को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत के इतिहास में केवल दो असुरक्षित तानाशाह हुए हैं. एक ने आपातकाल लगाया और दूसरा आम नागरिकों के पत्र पढ़ने के लिए बाधारहित पहुंच चाहता था. अनुमान लगाएं वे कौन थे.’’ कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने इससे पहले निजी कंप्यूटरों को जांच एजेंसियों की निगरानी के दायरे में लाने के सरकार के आदेश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और कहा था कि देश को 'पुलिस राज' में तब्दील करने से मोदी की समस्याएं हल नहीं होंगी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे सिर्फ यही साबित होने वाला है कि मोदी एक 'असुरक्षित तानाशाह' हैं. अमित शाह ने कहा, ‘‘संप्रग ने गैरकानूनी निगरानी पर कोई अवरोध नहीं लगाया. जब मोदी सरकार नागरिकों के लिए सुरक्षा उपाय करती है, राहुल षड्यंत्र के आरोप लगाते हैं.’’ उन्होंने एक लोकप्रिय हिंदी गाने के बोल पर आधारित पंक्ति भी ट्वीट की, ‘‘तुम इतना क्यों झुठला रहे हो, क्या डर है जिसको छिपा रहे हो.’’ अमित शाह ने इसके साथ ही एक सरकारी बयान भी टैग किया कि निगरानी के लिए 10 एजेंसियों को अधिकृत करने का निर्णय संप्रग सरकार के दौरान बने नियमों के अनुरूप है. यह भी पढ़ें- हनुमान की जाति बताने वालों की लिस्ट हुई लंबी, किसी ने दलित तो किसी ने कहा ब्राह्मण मैराथन बैठक के बाद NDA में सीटों पर बनी बात, कल नीतीश की मौजूदगी में हो सकता है एलान नसीरुद्दीन शाह ने किसके इशारे पर दिया ये बयान, गोरक्षा को अपमानित मत करें: वीएचपी रामदेव EXCLUSIVE: नोटबंदी अधूरी रह गई, राहुल ने कर्म किया और जीत गए, मुझे विपक्ष से बैर नहीं वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget