एक्सप्लोरर

Snake Venom Case: एल्विश यादव केस में चौकाने वाला खुलासा, 'रेव पार्टियों में जहर की सप्लाई के लिए गैंग की तरह काम कर रहे थे आरोपी'

Elvish Yadav: महंगी रेव पार्टियों में नशे के तौर पर सांप के जहर का इस्तेमाल होता रहा है. इसमें मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव भी नामजद हैं.पुलिस उनसे पूछताछ कर चुकी है. अब बाकी लोगों से पूछताछ हो रही है.

Elvish Yadav Case: सांप का जहर निकालने और उसे रेव पार्टियों में इस्तेमाल करने के मामले में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. नोएडा पुलिस को इस मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों की जेल से कस्टडी मिली है. पुलिस सूत्रों ने बताया है कि इस मामले में सभी आरोपियों से मैराथन पूछताछ शुरू हुई है. सभी से अलग-अलग पूछताछ हो रही है.

सांप का जहर निकालने और उसे महंगी पार्टियों में सप्लाई करने के मुख्य आरोपी राहुल यादव से खास तौर पर कई सवालों के जवाब लिए जा रहे हैं. दरअसल राहुल ही वो शख्स है जिसकी रिकॉर्डिंग सामने आई थी और उसमें वो एल्विश यादव को जानने की बात कर रहा था.

बरामद किए गए थे सांप और विष

नोएडा पुलिस ने अपनी छापेमारी के दौरा 9 सांप बरामद किए थे जिनमें पांच कोबरा थे. सांपों का विष भी बरामद किया गया था. इन सभी सांपों के जहर निकाल लिए गए थे. पुलिस पूछताछ में पता लगाएगी कि ये सांप इनके पास कहा से आए. किसने जहर निकला, कहां-कहां सप्लाई हुई, इन तमाम रहस्यों के उद्घाटन में पुलिस जुट गई है. इसके लिए गहन पूछताछ हो रही है.

कई जगहों पर दबिश की गुंजाइश

सूत्रों ने बताया है कि पुलिस आरोपियों को नोएडा और गुरुग्राम भी लेकर जाएगी. पुलिस ने रिमांड लेने के दौरान अदालत को बताया था कि इन आरोपियों से सांप और जहर की रिकवरी हो सकती है. इसलिए इनसे पूछताछ जरूरी है. पुलिस ने अदालत को ये भी बताया था कि ये सभी एक गैंग की तरह काम कर रहे है और इनके और भी साथी हो सकते है.

एल्विश यादव से हो चुकी है पूछताछ

इसके पहले इस मामले में नोएडा पुलिस ने पूछताछ की है. एल्विश यादव मंगलवार (07 नवंबर) की देर रात को गुपचुप तरीके से सेक्टर-20 पुलिस थाने पहुंचा और पेश हुआ. जहां उसके साथ डीसीपी और एसीपी लेवल के अधिकारियों ने लगभग 3 घंटे पूछताछ की.

क्या है मामला?

बता दें कि नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ओटीटी रियलिटी शो बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर का इस्तेमाल करने की शिकायत दर्ज की है. गत 3 नवंबर को वन्यजीव (संरक्षण) कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

पुलिस के अनुसार पार्टी के आयोजन स्थल ‘बैंक्वेट हॉल’ से पांच कोबरा समेत नौ सांप बरामद किए गए थे. सांप का 20 मिलीलीटर जहर भी जब्त किया गया था. दरअसल अधिक नशा करने वालों को धीरे-धीरे नशे की ऐसी लत पड़ जाती है कि उन पर दूसरा कोई नशा कम नहीं करता. ऐसे में भी सांप की जहर को नशे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. इसी मामले में पुलिस जांच कर रही है.

सांपों के साथ नजर आ चुका है एल्विश

एल्विश यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह भी सांपों के साथ नजर आ रहा था. यह भी पता चला है कि बॉलीवुड की कई हस्तियां रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल करती रही हैं. पुलिस का कहना है कि एल्विश यादव की भूमिका कितनी है इसकी जांच की जा रही है. वहीं, यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने खिलाफ सभी आरोपों से इनकार किया है और पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें :सांप तस्करी केस: एल्विश 7 घंटे पहले वायरल वीडियो में गुनगुना रहा था गाना, पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो बनाया बहाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget