एक्सप्लोरर

सांप तस्करी केस: एल्विश 7 घंटे पहले वायरल वीडियो में गुनगुना रहा था गाना, पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो बनाया बहाना

Elvish Yadav Snake Case: एल्विश यादव से नोएडा पुलिस पूछताछ करना चाहती है. मगर यूट्यूबर ने बीमारी का बहाना बना दिया है. इस मामले में अन्य आरोपियों से भी पूछताछ चल रही है.

Elvish Yadav Case: यूट्यूबर और बिगबॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के ऊपर सांपों के जहर के इस्तेमाल और उनकी तस्करी का इल्जाम लगा है. इस केस में पहले ही पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. केस के सिलसिले में नोएडा पुलिस यूट्यूबर से पूछताछ भी करना चाहती है. मगर वह पुलिस जांच से बचते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, नोएडा पुलिस ने जब एल्विश यादव से पूछताछ के लिए अप्रोच किया, तो यूट्यूबर ने बीमार होने का बहाना बना दिया. 

सूत्रों ने बताया कि एल्विश यादव का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. इस वजह से वह पूछताछ में शामिल नहीं हो सकते हैं. अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या एल्विश बहाना बना रहे हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि 7 घंटे पहले एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है. इस वीडियो में उन्हें गाड़ी के भीतर देखा जा सकता है. वह गाना भी गुनगुना रहे हैं. इससे तो ऐसा ही लगता है कि पूछताछ में शामिल ना होने के लिए एल्विश बहाना बना रहे हैं.

गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी

वहीं, नोएडा पुलिस की एक टीम लुकसर जेल पहुंची है. सांप के जहर और तस्करी मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को यहीं रखा गया है. इन आरोपियों की कोर्ट ने 54 घंटे की पुलिस रिमांड दी गई है. रिमांड का समय सुबह 10 बजे से ही शुरू हो गया. नोएडा पुलिस की टीम पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इस मामले की जांच अब सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दी गई है. एल्विश से हुई पूछताछ के आधार पर आरोपी राहुल समेत पांचों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.

फाजिलपुरिया का भी आया केस में नाम

क्या राहुल हरियाणा सिंगर फाजिलपुरिया को भी जानता है? इस बारे में भी पुलिस राहुल से पूछताछ करेगी. दरअसल, इस बात की जानकारी सामने आ रही है कि एल्विश यादव ने सांपों की अरेंजमेंट बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया के जरिए की गई थी. पुलिस पूछताछ में एल्विश यादव ने इसकी जानकारी दी है. पुलिस ने एल्विश से सवाल किया था कि एक वीडियो में उसे दो सांपों के साथ देखा गया, वह कहां से आए थे. इसके जवाब में ही यूट्यूबर ने फाजिलपुरिया का नाम लिया है. 

यह भी पढ़ें: एल्विश यादव मामले में नोएडा पुलिस को पांच आरोपियों की दो दिनों की मिली रिमांड, खुलेंगे कई राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget