एक्सप्लोरर

बिहार: क्वारंटीन सेंटर में सो रहे बच्चे की सांप काटने से मौत, प्रशासन ने साधी चुप्पी

क्वारंटीन सेंटर की बदइंतजामी के कारण क्वारंटीन में सो रहे 5 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंस लिया. जिससे उसकी मौत हो गई है. बच्चा क्वारंटीन सेंटर में जमीन पर गद्दा बिछा कर सो रहा था. बच्चे की मौत पर प्रशासन ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है.

बिहार: गया के मोहनपुर प्रखण्ड के कंचनपुर उच्च विद्यालय क्वारंटीन सेंटर में सो रहे 5 वर्षीय बच्चे अंकुश राज की मौत सांप के काटने से हो गई. पीड़ित परिवार मुंबई से लौटा था और उन्हें क्वारंटीन सेंटर में पिछले 4 दिनों से रखा गया था. आनन फानन में बच्चे को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों ने जहरीले सांप को पीट पीट कर मार डाला. मृतक के परिजनों ने सरकारी व्यवस्था पर आरोप लगाया है. मृतक के परिजनों का कहना है कि क्वारंटीन सेंटर में सोने के लिए जमीन पर सिर्फ गद्दा दिया गया था. इसलिए बच्चा जमीन पर ही सो रहा था और सांप के काटने से मौत हो गयी है.

मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृत बच्चे की माँ ने बताया की उसका इकलौता बेटा था, वह पिछले 4 दिन पहले आयी थी. मां ने बताया कि उसने अपने छोटे बच्चे के सुलाने के लिए मुखिया से क्वारंटीन सेंटर में किसी कमरे की व्यवस्था करने की मांग की थी.

उसका कहना है कि क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले सभी प्रवासी छत पर सो रहे थे. इसलिए उसने अपने बच्चे को छत पर न ले जाकर सेंटर के कमरे में जमीन पर सुला दिया था. जब वह सुबह जागी तो देखा की जहरीले सांप ने उसके बच्चे को डंस लिया था. उसके शोर मचाने पर सेंटर में रह रहे लोग इकट्ठा हुए और सांप को मार डाला.

मृतक के पिता ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में न तो बेड की व्यवस्था है और न ही मच्छरदानी की व्यवस्था है. ऐसे में अपने बच्चे के साथ सेंटर के कमरे में सो रहे थे. प्रवासी मजदूरों को ठहरने के लिए क्वारंटीन सेंटर में बेहतर व्यवस्था की दावे और वादे की पोल खोलने के लिए यह काफी है.

घटना के बाद मोहनपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से लेकर उप-विकास आयुक्त सभी अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है. इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने क्वारंटीन सेंटर पर आकर जमकर हंगामा किया.

यह भी पढ़ेंः रेल मंत्री पीयूष गोयल का एलान, जल्द चलाई जाएंगी और ट्रेनें, 2-3 दिनों में काउंटर टिकट बुकिंग भी होगी उम्पुन तूफान पर पीएम मोदी बोले- ओडिशा ने बहादुरी से मुकाबला किया, पश्चिम बंगाल के साथ खड़ा है देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके
Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके
बिहार नाव हादसा: पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान, पुलिस ने क्या कहा
बिहार नाव हादसा: पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान, पुलिस ने क्या कहा
Explained: आशुतोष रांका-सौरव दास को पुलिस कब छोड़ेगी? प्रिवेंशन और सामान्य अरेस्ट में अंतर समझें
Explained: आशुतोष रांका-सौरव दास को पुलिस कब छोड़ेगी? प्रिवेंशन और सामान्य अरेस्ट में अंतर समझें
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget