एक्सप्लोरर

रेल मंत्री पीयूष गोयल का एलान, जल्द चलाई जाएंगी और ट्रेनें, 2-3 दिनों में काउंटर टिकट बुकिंग भी होगी

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम और ट्रेनों को चलाए जाने की घोषणा जल्द करेंगे. अब समय आ गया है कि भारत में स्थिति दोबारा सामान्य बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएं.

नई दिल्ली: देश में 1 जून से 100 जोड़ी ट्रेनों को चलाया जाएगा जिनके लिए आज सुबह 10 बजे से आईआरसीटीसी पर बुकिंग शुरू हो चुकी है. यात्री ट्रेनों को चलाए जाने का इंतजार लंबे समय से हो रहा था और और इसी दिशा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कई और ट्रेनों को भी जल्द मंजूरी दी जाएगी. ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए देश के 1.7 लाख केंद्रों पर ट्रेन टिकट बुकिंग चालू की जाएगी.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हम और ट्रेनों को चलाए जाने की घोषणा जल्द करेंगे. अब समय आ गया है कि भारत में स्थिति दोबारा सामान्य बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएं.

पीयूष गोयल के बयान से साफ है कि जल्द ही देश में और ट्रेनों को चलाए जाने की घोषणा की जाएगी और इसके लिए काउंटर टिकट बुक करने की व्यवस्था भी दोबारा शुरू की जाएगी. बता दें कि अभी जिन ट्रेनों को चलाया जा रहा है उनके लिए सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग ही हो रही है. आईआरसीटीसी के जरिए लोग ट्रेन के टिकट बुक करा रहे हैं. ये व्यवस्था 15 स्पेशल ट्रेनों के लिए हैं जो हाल ही में चलाई गई हैं और उन 200 ट्रेनों के लिए है जो फिलहाल 1 जून से शुरू होने वाली हैं.

पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि अगले दो से तीन दिनों में टिकट काउंटर्स से टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी, इसके लिए हम स्टडी कर रहे हैं और प्रोटोकॉल विकसित कर रहे हैं. आप जानते ही हैं कि 25 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन के बाद देश भर में ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था. इनके साथ हवाई उड़ानों और मेट्रो को भी लॉकडाउन के दौरान रोक दिया गया था.

इस दौरान इस महीने की शुरुआत में प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाए जाने का फैसला लिया गया जिससे कि देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों और श्रमिकों को उनके घर पहुंचाया जा सके. वहीं कल ही इस बात की घोषणा की गई है कि 1 जून से 200 ट्रेनों को और चलाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget