एक्सप्लोरर

भाषण से आया भूकंप इतना जबरदस्त था कि राहुल सीधा पीएम की शरण में चले गएः स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि जहां राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी उन्हें 15 मिनट का समय दें तो भूकंप आ जाएगा. आज उन्हें बोलने का समय दिया गया और भूकंप इतना जबरदस्त था कि राहुल गांधी सीधा पीएम की शरण में चले गए.

नई दिल्लीः आज मोदी सरकार के खिलाफ संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है और चर्चा के बाद वोटिंग होगी. अविश्वास प्रस्ताव में सभी पार्टियों के बोलने का समय तय कर दिया गया है. बीजेपी को सबसे ज्यादा 3 घंटे और 33 मिनट बोलने का समय मिला जबकि कांग्रेस को 38 मिनट का समय दिया गया है. आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सदन में बोलते हुए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी, नौकरियों, राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर करारे वार किए. राहुल गांधी के बोलने के दौरान सदन में काफी हंगामा भी हुआ.

राहुल गांधी के भाषण के ऊपर कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने एबीपी न्यूज से कहा कि हमने आज राहुल गांधी के भाषण के रूप में सदन में झूठ देखा और देश आज राहुल गांधी के झूठ का गवाह बना है. जब पीएम मोदी को राहुल गांधी ने गले लगाया तो इसका जवाब पीएम ने उन्हें गले लगाकर बड़ों की तरह आशीर्वाद देकर दिया जो पीएम मोदी का बड़प्पन दिखाता है. राहुल गांधी बेबुनियाद आरोपों की राजनीति कर रहे हैं और भाषण में बेवजह की बातें की हैं.

2014 में देश ने पीएम मोदी को गले लगा लिया था और राहुल गांधी अब पीएम को गले लगा रहे हैं. स्मृति ईरानी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि जहां राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी उन्हें 15 मिनट का समय दें तो भूकंप आ जाएगा. आज उन्हें बोलने का समय दिया गया और भूकंप इतना जबरदस्त था कि राहुल गांधी सीधा पीएम की शरण में चले गए.

वहीं बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को अगर ये ही नहीं पता था कि हिंदुस्तानी होने का मतलब क्या होता है तो इससे ज्यादा क्या कहा जा सकता है कि पीएम मोदी ने उन्हें ये सबसे बड़ी बात समझाई है. पूरे भाषण में ये साफ नहीं हुआ कि वो कहना क्या चाहते हैं. उनकी न तो भाषा पर पकड़ थी न ही विषय पर. राहुल गांधी का पूरा भाषण मनोरंजक भाषण के अलावा और कुछ नहीं कहा जा सकता है. राहुल गांधी का भाषण अच्छा नहीं हुआ तो पीएम के गले लग गए और अपनी कमियों को छुपाने का प्रयास किया.

इसके अलावा बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि हम राहुल गांधी का इतना मनोरंजक भाषण देने के लिए जितना भी धन्यवाद करें उतना कम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget