एक्सप्लोरर

'भ्रष्टाचार के लिए ढाल के रूप में महिला पहचान का इस्तेमाल ठीक नहीं', महुआ मोइत्रा विवाद मामले पर बोलीं स्मृति ईरानी

Mahua Moitra Row: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि एक सांसद होने के नाते संविधान के प्रति हमारी नैतिक और कानूनी जवाबदेही है. भ्रष्टाचार के मामले को निजी स्वतंत्रता से अलग रखना होगा.

Smriti Irani On Mahua Moitra: रुपये लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों का सामना कर रहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में महिला पहचान को ढाल की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

गुरुवार (26 अक्टूबर) को एक चर्चा में शामिल हुईं स्मृति ईरानी ने कहा, "देश में हर कोई अपनी इच्छा के अनुसार अपना जीवन जीने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन भ्रष्टाचार और इस स्वतंत्रता के बीच अंतर होना चाहिए. एक सांसद के रूप में संविधान के प्रति हमारा नैतिक कर्तव्य और कानूनी जवाबदेही है. इसलिए एक महिला के रूप में मेरा निवेदन है कि भ्रष्टाचार के लिए ढाल के रूप में महिला पहचान का इस्तेमाल ठीक नहीं. अगर महिला होने को भ्रष्टाचार के मामले में ढाल बनाया जाएगा तो यह उन महिलाओं के साथ बड़ा अन्याय होगा जिन्होंने समानता के लिए लड़ाई लड़ी."

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्मृति ईरानी से पूछा गया था कि क्या महुआ को एक महिला के रूप में उनकी जीवनशैली के लिए निशाना बनाया जा रहा है?

महुआ मोइत्रा पर घूस लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप
महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने मशहूर कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से महंगे उपहार और रिश्वत लेकर संसद में सवाल पूछे. कारोबारी दर्शन हीरानंदानी ने भी हलफनामा देकर आरोपों को स्वीकार किया है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इस बाबत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर महुआ की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग की है.

इसके बाद संसद की आचार समिति मामले की जांच कर रही है. वहीं, महुआ मोइत्रा के पूर्व पार्टनर और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई ने भी इस मामले में कई दस्तावेज देकर सीबीआई के निदेशक को पत्र लिखा है और मामले की जांच की मांग की है.

भारत में थीं महुआ, दुबई में लॉगिन हुई पार्लियामेंट्री आईडी
आरोप है कि महुआ मोइत्रा जब भारत में थीं तब उनकी पार्लियामेंट्री आईडी का लॉगिन दुबई से हुआ. दर्शन हीरानंदानी ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ही महुआ की पार्लियामेंट्री आईडी का इस्तेमाल किया. आरोप है कि पार्लियामेंट्री आईडी के जरिए अपलोड हुए 61 में से 50 प्रश्न महुआ मोइत्रा ने हीरानंदानी समूह के व्यावसायिक हितों की रक्षा के लिए संसद में पूछे थे.

ये भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप गंभीर', एथिक्स कमेटी ने बुलाया, आज बैठक में क्या कुछ हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget