एक्सप्लोरर

'महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप गंभीर', एथिक्स कमेटी ने बुलाया, आज बैठक में क्या कुछ हुआ?

Mahua Moitra Cash For Query Row: एथिक्स कमेटी की बैठक को लेकर सूत्रों ने बताया कि कमेटी के सामने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सबूत रखे. अब महुआ मोइत्रा को अपना पक्ष रखने के लिए कमेटी ने बुलाया है.

Parliament Ethics Committee Meeting: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) पर ‘पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने’ के आरोपों को लेकर गुरुवार (26 अक्टूबर) को लोकसभा की एथिक्स कमेटी (आचार समिति) की बैठक हुई. सूत्रों ने बताया कि एथिक्स कमेटी ने आरोपों को गंभीर माना है. इस संबंध में महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर (मंगलवार) को कमेटी के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है.

कमेटी के चेयरमैन और बीजेपी सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि आज दो लोगों- निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई को समन भेजा गया था, दोनों पेश हुए और अपनी बात रखी. सोनकर ने कहा, ''इसके बाद महुआ मोइत्रा को 31 अक्टूबर को बुलाने का फैसला लिया गया है. वह अपना पक्ष रखेंगी. समिति ने यह भी फैसला लिया है कि विवरण उपलब्ध कराने के लिए आईटी मंत्रालय और गृह मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा.''

निशिकांत दुबे पर सवाल

सूत्रों ने बताया कि कमेटी में यह भी कहा गया कि निशिकांत दुबे ने निजी लड़ाई के चलते महुआ पर आरोप लगाए. कमेटी में शामिल विपक्ष के एक सदस्य ने कहा कि क्योंकि निशिकांत दुबे की डिग्री पर महुआ ने सवाल उठाए गए थे इसलिए यह मामला उन्होंने उठाया है.

इस पर निशिकांत ने कहा कि इस मुद्दे पर कोर्ट से भी क्लीनचिट मिल चुकी है. निशिकांत दुबे ने कमेटी को भरोसा दिया कि जब भी जरूरत होगी वह फिर कमेटी के सामने आने को तैयार हैं. 

बैठक के बाद निशिकांत दुबे ने कहा, "प्रश्न सामान्य थे... मैं बस इतना कह सकता हूं कि सभी सांसद चिंतित हैं...जब वे मुझे अगली बार बुलाएंगे तो मैं आऊंगा. सवाल यह है कि क्या संसद की मर्यादा और गरिमा बनी रहेगी? यह संसद की गरिमा का सवाल है. एथिक्स कमेटी मुझसे ज्यादा चिंतित है."

महुआ मोइत्रा पर क्या आरोप हैं?
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि मोइत्रा के करीबी रह चुके देहाद्रई ने मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के बीच अडानी समूह और पीएम मोदी पर निशाना साधने के लिए रिश्वत के लेनदेन के ऐसे साक्ष्य साझा किए हैं. 

महुआ मोइत्रा ने इन आरोपों को खारिज किया है. निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा है कि महुआ मोइत्रा की तरफ से लोकसभा में हाल के दिनों तक पूछे गये 61 प्रश्नों में से 50 अडानी समूह पर केंद्रित थे. 

वहीं कारोबारी हीरानंदानी ने एक हलफनामे में स्वीकार किया है कि मोइत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी की छवि खराब करने के लिए गौतम अडानी पर निशाना साधा. हीरानंदानी ने कथित रूप से संसद में प्रश्न पूछने के लिए तृणमूल सांसद को पैसे दिये थे.

इनपुट भाषा से भी

NCERT समिति के प्रस्ताव और ED की छापेमारी को लेकर BJP पर भड़कीं ममता बनर्जी, '...मोहम्मद बिन तुगलक की तरह है'

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, सफलता के लिए की सराहना
PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, सफलता के लिए की सराहना
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget