एक्सप्लोरर

'नहीं मिलना चाहिए एक भी वोट', स्मृति ईरानी ने राहुल के कमेंट को लेकर कहा- मातृभूमि का किया है अपमान

Smriti Irani: लंदन में राहुल गांधी के भाषण को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है. बीजेपी राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही है.

Smriti Irani In Karnataka: राहुल गांधी बीते दिनों लंदन दौरे पर थे. वहां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में उन्होंने भारत को लेकर कई बातें की थी. राहुल के उस भाषण का बीजेपी कड़ा विरोध कर रही है. अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि वायनाड के सांसद ने विदेश में अपने देश का अपमान किया है. कर्नाटक के हुबली में बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने अपनी मातृभूमि का अपमान किया है.

स्मृति ईरानी ने लोगों से कहा कि उनके इस अपमान के बदले लोगों को उनकी पार्टी को एक भी वोट नहीं देना चाहिए. एक ओर हमारे पीएम हैं और दूसरी तरफ गांधी परिवार का वो शख्स जिसे अमेठी की जनता ने हराया था. राहुल ने विदेशी धरती पर देश को बदनाम किया, जिसकी वजह से आज बीजेपी संकल्प ले रही है कि हमारी मातृभूमि का अपमान करने वाली कांग्रेस को इस निर्वाचन क्षेत्र से एक भी वोट नहीं मिलेगा. साथ ही इसका कड़ा विरोध करेंगे.

'देश को हम मां की तरह मानते हैं'
ईरानी ने कहा, हम बीजेपी अपने देश को मां के रूप में मानते हैं, लेकिन वहीं विपक्ष के कुछ नेता विदेशी धरती पर हमारी मातृभूमि को गाली देने और अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हमें ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए.

यही नहीं दिल्ली में एक सम्मेलन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं. अपनी अपमानजनक टिप्पणी के लिए राहुल को माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस नेता को भारतीय लोकतंत्र की आलोचना और नीचा दिखाने की आदत है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इसे अपनी आदत बना ली है. पार्टी के नेताओं को भारत के खिलाफ चिल्लाने और अपमान करने का अधिकार नहीं है. 

ये भी पढ़ें:

Coronavirus In India: फिर डरा रहा कोरोना! चार महीने बाद आए सबसे ज्यादा मामले, केंद्र ने इन 6 राज्यों को जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget