एक्सप्लोरर

स्मृति ईरानी ने चलाई हैंडलूम प्रमोशन की मुहिम, कई मंत्रियों ने शेयर की अपनी फोटो

केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने हैंडलूम कपड़ों, कुर्ते, शाल, जैकेट, टोपियों आदि के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी कर ईरानी की प्रमोशन मुहिम में हिस्सा लिया.

नई दिल्लीः नेशनल हैंडलूम डे (राष्ट्रीय हथकरघा दिवस) पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ तस्वीरें जारी कर लोगों से इसे लेकर मुखर होने की अपील की. इसके बाद कई केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने हैंडलूम कपड़ों, कुर्ते, शाल, जैकेट, टोपियों आदि के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी कर इस प्रमोशन मुहिम में हिस्सा लिया. विदेश मंत्री जयशंकर, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और कई बीजेपी नेताओं ने हैशटैग 'वोकल फॉर हैंडमेड' मुहिम के तहत अपनी तस्वीरें जारीं कीं.

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हैंडलूम उत्पादों की तस्वीरों के साथ ट्वीट कर कहा, "हैंडलूम हमारे दैनिक जीवन और परिवेश को कई तरह से समृद्ध कर सकता है. कपड़ों से लेकर साज-सज्जा के सामान तक, कोरोना काल में मास्क से हैंगिंग वॉल तक. भारत में हस्तनिर्मित सामान को घर लाओ! मैं भारत की विरासत का जश्न मनाने में गर्व महसूस करती हूं, क्या आप भी?"

आत्मनिर्भर भारत का एक और पहलू 

इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्मृति ईरानी को टैग करते हुए हैंडलूम पोशाक के साथ तस्वीर जारी की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "नेशनल हैंडलूम डे मना रहा हूं. परंपराओं और विरासत को सपोर्ट कर गर्व महसूस हो रहा है. वे लाखों लोगों की आजीविका बनाए रखते हैं. आत्मनिर्भर भारत का एक और पहलू."

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "हमारी प्राचीन संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि हम हथकरघा उत्पादों का समर्थन करते हैं." पीयूष गोयल ने इस राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की अपील को अपनाने की बात करते हुए सभी से आत्मनिर्भर भारत और हैंडमेड वस्तुओं के लिए वोकल यानी मुखर होने की अपील की.

वोकल फार हैंडमेड मिशन

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने हैंडमेड कुर्ता, सिर पर हिमाचली टोपी और शाल के साथ अपनी तस्वीर जारी की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हिमाचली हैंडलूम उत्पाद, यहां के परिधान हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की एक विशिष्ट पहचान परिभाषित करती है. नेशनल हैंडलूम दिवस पर स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और वोकल फार हैंडमेड मिशन को आगे बढ़ाएं, भारत को आत्मनिर्भर बनाएं"

बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक और एमएलसी संजय मयूख ने पांच तरह के हैंडलूम कुर्तो के साथ अपनी तस्वीरें जारी कर ट्वीट कर कहा "हमारी संस्कृति पहचान और शान हमारी हैंडलूम है" भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी ट्विटर पर स्मृति ईरानी को टैग करते हुए धोती-कुर्ते में अपनी तस्वीरें जारी कर ओडिशा के हैंडलूम उत्पादों का प्रमोशन किया.

यह भी पढ़ें-

Kerala Plane Crash LIVE: एयर इंडिया का विमान कोझिकोड में रनवे से फिसला, 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Kerala Air India Plane Crash: हादसे के हो सकते हैं ये तीन मुख्य कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget