एक्सप्लोरर

दिल्ली स्मॉग: धुंध और प्रदूषण में कमी के बावजूद अब भी खतरनाक स्तर बरकरार

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली धुंध और वायु प्रदूषण का कहर लगातार जारी है, लेकिन दिल्ली वासियों के लिए राहत की खबर ये है कि आज दिल्ली में कल के मुकाबले कुछ इलाकों में धुंध और प्रदूषण के स्तर में कमी आई है.

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में जहरीली धुंध और वायु प्रदूषण का कहर लगातार जारी है, लेकिन दिल्ली वासियों के लिए राहत की खबर ये है कि आज दिल्ली में कल के मुकाबले कुछ इलाकों में धुंध और प्रदूषण के स्तर में कमी आई है.

दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाकों में शुमार पंजाबी बाग से भी राहत की खबर है. गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार की सुबह पंजाबी बाग में प्रदूषण का इंडेक्स आज की सुबह 781 पीएम रहा, जबकि गुरुवार को यही इंडेक्स 773 पीएम से 999 पीएम के बीच था. यानि 218 पीएम की कमी आई है.

इसी तरह दिल्ली के आरके पुरम में 273 पीएम की कमी आई है जबकि कल यहां पर प्रदूषण का लेवल 743 से 823 पीएम के बीच था. वहीं दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक आनंद विहार में भी प्रदूषण के स्तर में 108 पीएम की कमी आई है. कल यहां पर प्रदूषण का स्तर 644 से 722 पीएम था. मंदिर मार्ग इलाके में आज प्रदूषण का स्तर 59 पीएम गिरा लेकिन प्रदूषण खतरनाक स्तर पर ही है. जबकि अमेरिकी दूतावास और सीरी फोर्ट इलाके में प्रदूषण के स्तर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. इन दो जगहों पर गुरुवार की तरह आज भी प्रदूषण का स्तर खतरनाक है. अमेरिकी दूतावास पर कल प्रदूषण का लेवल 316 पीएम था और सीरी फोर्ट पर 420 पीएम था.

आपको बता दें कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार और दूसरी एजेंसियां हरकत में आ गई हैं. दिल्ली में आज सुबह-सुबह सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया, जबकि गुरुवार की शाम ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली में ऑड ईवन फॉर्मूले को लागू करने का फैसला किया है. दिल्ली में अगले सोमवार से शुक्रवार तक ऑड ईवन फॉर्मूले पर अमल किया जाएगा.

इसके साथ ही दिल्ली में सभी किस्म के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है. स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है.

याद रहे कि दिल्ली के प्रदूषण को लेकर NGT और दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकारों को फटकार लगाई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget