एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर में जिस स्काई स्ट्राइकर ड्रोन ने पाकिस्तान में मचाई तबाही, जानें किस कंपनी ने किया तैयार

SkySkriker Kamikaza Drones: स्काई स्ट्राइकर कामिकाजी ड्रोन को भारत के अडानी ग्रुप की एक कंपनी अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज ने इजरायली कंपनी के साथ मिलकर बेंगलुरु में तैयार किया है.

SkyStriker Kamikaze Drones in Operation Sindoor: पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन और मिसाइलों से भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले की नाकाम कोशिशें की गईं. लेकिन पाकिस्तान के सभी हमलों को भारत की सशस्त्र सेनाओं और मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई का पाकिस्तान के पास कोई जवाब नहीं था.

पाकिस्तानी हमलों के जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया और पूरी सटीकता के साथ अपने लक्ष्यों को निशाना बनाया. ऐसे में आज हम आपको भारत के उस ड्रोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में काफी तबाही मचा दी. जी हां.. हम बात कर रहे हैं स्काई स्ट्राइकर कामिकाजी ड्रोन के बारे में.

अडानी की कंपनी ने इजरायली कंपनी के साथ मिलकर तैयार किया ड्रोन

स्काई स्ट्राइकर कामिकाजी ड्रोन को भारत की अदानी ग्रुप की एक कंपनी अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज ने इजरायल की एल्बिट सिक्योरिटी सिस्टम्स कंपनी के साथ मिलकर पश्चिमी बेंगलुरु में तैयार किया है. इस स्काई स्ट्राइकर ड्रोन का इस्तेमाल भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य कार्रवाई के लिए किया.

स्काई स्ट्राइकर एक अनमैंड एयरक्राफ्ट सिस्टम (UAS) की तरह उड़ता है और अपने लक्ष्य पर एक मिसाइल की तरह हमला करता है. इस ड्रोन का एक क्लासिफाइड लॉयटरिंग म्यूनिशन भी कहा जाता है, जो अपने लक्ष्य पर पूरी सटीकता के साथ हमला करता है. यह एक ऐसा सटीक हथियार है जो टारगेट एरिया के ऊपर मंडराता रहता है और अपने लक्ष्य की पहचान करने के बाद तुरंत ही उस पर हमला कर देता है.

क्या है स्काई स्ट्राइकर कामिकाजी ड्रोन की खासियत?

इस स्काई स्ट्राइकर कामिकाजी ड्रोन की खासियतों के बारे में बताएं तो यह एक ऐसा ड्रोन सिस्टम है

 जिसका अकुस्टिक सिग्नेचर काफी कम होता है, जिससे यह गुपचुप तरीके से लो एल्टिट्यूड वाले मिशनों को सटीकता के साथ अंजाम देने में सक्षम है. यह इलेक्ट्रिक प्रोपलशन के जरिए संचालित होता है और अपने फ्यूजलेज में 5 से 10 किलोग्राम के वजन का वारहेड के साथ दुश्मन की पहचान कर उस पर पूरी सटीकता से हमला करने में सक्षम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget