एक्सप्लोरर

Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग खत्म, सरकार से बात करने के लिए बनाई 5 सदस्यों की कमिटी, MSP पर भी होगी बात

SKM Meeting: कमेटी में बलबीर राजेवाल, गुरनाम चढूनी, शिव कुमार कक्का, युद्धवीर सिंह, अशोक धवले के नाम शामिल हैं. 5 लोगों की यह कमिटी सरकार के साथ सभी मुद्दों पर बात करने के लिए बनाई गई है.

Farmers Protest Future: संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक खत्म हो गई है. इस मीटिंग के बाद सरकार के साथ बात करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 5 नेताओं की कमिटी बनाई है. कमेटी में बलबीर राजेवाल, गुरनाम चढूनी, शिव कुमार कक्का, युद्धवीर सिंह, अशोक धवले के नाम शामिल हैं. 5 लोगों की यह कमिटी सरकार के साथ सभी मुद्दों पर बात करने के लिए बनाई गई है, जिसमें एमएसपी भी शामिल है. हालांकि MSP को लेकर अभी नाम तय नहीं हुए हैं. संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक 7 दिसंबर को होगी. किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा है कि सभी किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि जब तक किसानों के खिलाफ मामले वापस नहीं लिए जाते वे वापस नहीं जाएंगे. आज सरकार को एक स्पष्ट संकेत भेजा गया है कि हम आंदोलन वापस नहीं लेने वाले हैं, जब तक कि किसानों के खिलाफ सभी मामले वापस नहीं लिए जाते.

संयुक्त किसान मोर्चा ने मीटिंग के बाद कहा कि तीन कानून किसान और जनता विरोधी थे, जिस वजह से केंद्र को इन्हें रद्द करना पड़ा, यह हमारे देश के किसानों की बहुत भारी जीत है. संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि कुछ बातें हमने पहले दिन से रखी हैं, जिसमें एक MSP की गारंटी भी शामिल है. दूसरी मांग बिजली बिल को लेकर है, जिसे हम रद्द कराना चाहते हैं, क्योंकि इससे किसानों और लोगों के ऊपर बोझ बढ़ेगा. इस आंदोलन के दौरान जो तीन बातें सामने आई हैं, उन पर आज की मीटिंग में चर्चा हुई है. किसानों पर हजारों की तादाद में मुकदमे हुए हैं. बीजेपी के राज्यों में जो मुकदमे हुए हैं, उन्हें सरकार को वापस लेना चाहिए. 26 जनवरी और लखीमपुर खीरी के मुकदमों को भी वापस लेना चाहिए. 

कृषि कानूनों की वापसी के बाद एमएसपी समेत कई अन्य मांगो को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आज मीटिंग की. इस बैठक में कई वरिष्ठ किसान नेता भाग लेने पहुंचे. मीटिंग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा था कि आज की बैठक में एमएसपी, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से हटाने की मांग, किसानों पर मुकदमे वापस लेना और किसानों के परिजनों को मुआवजा देने का मुद्दा शामिल हैं. 

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से केंद्र सरकार को उन 702 किसानों के नाम भेजे हैं जिनकी मौत किसान आंदोलन के दौरान हुई है. किसान मोर्चा की ओर से मृतक किसानों की सूची शुक्रवार को कृषि सचिव को भेज दी गई है. इससे पहले सरकार ने संसद में कहा था कि उसके पास आंदोलन के दौरान मृत किसानों का आंकड़ा नहीं है.

ये भी पढ़ें- Cyclone Jawad: चक्रवात जवाद से समुद्र में उठेंगी बड़ी लहरें, 110 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन इलाकों में होगी बारिश

ये भी पढ़ें-Cyclone Jawad: चक्रवात ‘जवाद’ को लेकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बंगाल तैयार, NDRF ने तैनात की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने पर क्यों हिचकिचाहट? मॉब लिंचिंग पर मौलाना अरशद मदनी ने पूछे ये सवाल
गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने पर क्यों हिचकिचाहट? मॉब लिंचिंग पर अरशद मदनी ने पूछे ये सवाल
'पीएम मोदी नहीं देश को गाली...' राहुल के गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी बीजेपी, गिरिराज सिंह से लेकर पीयूष गोयल ने क्या कहा है?
'PM नहीं देश को गाली...' गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी BJP, गिरिराज से पीयूष गोयल किसने क्या कहा?
Heat Wave: हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई इवेंट में पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल (20-05-26)
Salman Khan Slams Paparazzi Outside Hospital, Says “60 Years Old But Haven’t Forgotten How To Fight”
PM Modi Meloni Viral Video: मोदी-मेलोनी की तस्वीर देख क्यों गरमाया विपक्ष | Modi Gifts Melody
| Modi Gifts Melody Toffee to Meloni | रोम में ‘मेलोडी मोमेंट’ का जादू | Latest News
Uttarakhand News: केदारनाथ मार्ग पर श्रद्धालु परेशान | CM Dhami | Uk Government

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Melodi Moment! पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी, Video हो गया वायरल
Melodi Moment! पीएम मोदी ने इटली की PM मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी, Video वायरल
UP Politics: यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
मोहम्मद शमी को कोर्ट ने कर दिया बरी, अलग रह रही पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे आरोप, जानें पूरा मामला
मोहम्मद शमी को कोर्ट ने कर दिया बरी, अलग रह रही पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे आरोप, जानें पूरा मामला
1.4 करोड़ की गाड़ी और बेशुमार दौलत के मालिक हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, इतनी मिलती है हर महीने सैलरी
1.4 करोड़ की गाड़ी और बेशुमार दौलत के मालिक हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा, इतनी मिलती है हर महीने सैलरी
ममता बनर्जी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप के पद से हटाया, उसे केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा
ममता बनर्जी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप के पद से हटाया, उसे केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा
'आपके प्रधानमंत्री और गृहमंत्री गद्दार हैं', रायबरेली में राहुल गांधी का विवादित बयान, भड़की बीजेपी ने दी नसीहत
'गद्दार हैं आपके प्रधानमंत्री और गृहमंत्री', राहुल ने क्यों दिया ऐसा विवादित बयान? भड़की BJP
Railway Fire Incident: ट्रेन में आग से आ रही 'साजिश की बू', राजस्थान के अमरपुरा से हावड़ा तक चार बड़ी घटनाओं से अलर्ट सरकार
ट्रेन में आग से आ रही 'साजिश की बू', राजस्थान के अमरपुरा से हावड़ा तक चार बड़ी घटनाओं से अलर्ट सरकार
Explained: मानसून 2026 की डेट कन्फर्म! तो इतने दिन बाद होगी बारिश, किन चुनिंदा प्रदेशों में राहत की उम्मीद नहीं?
मानसून 2026 की डेट कन्फर्म! कितने दिन बाद होगी बारिश, किन प्रदेशों में राहत की उम्मीद नहीं?
Embed widget