एक्सप्लोरर

Coronavirus: मिजोरम में लगा 6 दिन का लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

मिजोरम में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद राज्य में 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. लॉकडाउन 26 अप्रैल की सुबह 4 बजे तक जारी रहेगा.

आइजोल. मिजोरम में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने राजधानी आइजोल और 10 अन्य जिला मुख्यालयों में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉकडाउन मंगलवार को शुरू हुआ और 26 अप्रैल को सुबह चार बजे तक जारी रहेगा. सरकारी आदेश में लॉकडाउन शब्द का उल्लेख नहीं किया गया. मिजोरम सरकार के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना पर मिजोरम के मुख्य सचिव लालनमुमाविया चुआंगो ने हस्ताक्षर किए.

अधिसूचना में कहा गया है, "मिजोरम में कोविड -19 की दूसरी लहर में वृद्धि होने पर सभी उपाय किए गए, लेकिन फिर भी ये तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं. संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए लोगों की आवाजाही और गतिविधियों पर एक निश्चित अवधि के लिए प्रतिबंध लगाना आवश्यक है."

हालांकि, अंतर ग्राम या अंतर राज्य में आवाजाही के लिए ग्राम-स्तरीय टास्क फोर्स (वीएलटीएफ) या स्थानीय-स्तरीय टास्क फोर्स (एलएलटीएफ) से अनुमति लेनी होगी. सरकार के आदेश में कहा गया है कि वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी. रात 8:30 से सुबह 4 बजे तक मौजूदा कर्फ्यू को आइजोल और मिजोरम में 10 अन्य जिला मुख्यालयों में और सख्ती रूप से लागू किया जाएगा.

क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए नए कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुसार, मिजोरम और जिला मुख्यालय में आवश्यक वस्तुओं भोजनालयों, सब्जियों, फूलों, मांस, निर्माण सामग्री और स्पेयर पार्ट्स की बिक्री करने वाली दुकानों को एलएलटीएफ या वीएलटीएफ द्वारा की गई व्यवस्था के आधार पर कार्य करने की अनुमति है. मिजोरम में तालाबंदी की अवधि के दौरान पूजा स्थल, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, पार्क, पिकनिक स्पॉट, थिएटर, व्यायामशालाएं, कम्युनिटी  हॉल्स, रेस्टोरेंट्स और शॉपिंग  कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे.

इसके अलावा पेट्रोल पंप, कोल्ड स्टोरेज, बेकरी और कारपेन्टरी, स्टील  फेब्रिकेशन, वीविंग और मोटर  वर्कशॉप्स  को खुले रहने की अनुमति है. सरकारी आदेश में यह भी कहा गया है कि स्कूल बोर्ड परीक्षाएं, अखिल भारतीय स्तर और अन्य भर्ती परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी. अंतिम संस्कार और शादी में उपस्थित लोगों की संख्या अब 30 तक सीमित हो गई है. सार्वजनिक समारोहों, जन्मदिन पार्टियों, एनिवर्सरी पार्टी, खेल गतिविधियों, पुस्तक रिलीज़  फंक्शन्स और सामाजिक समारोहों पर राज्य भर में प्रतिबंधित लगा दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

पीएम नरेंद्र मोदी पर बरसीं प्रियंका गांधी, पूछा- क्या ये राजनीतिक रैलियों में हंसने का समय है?

यूपी में 18 साल से ऊपर के सभी को फ्री लगेगी वैक्सीन, योगी कैबिनेट ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
IAS संदीप सुल्तानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, हाई कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
IAS संदीप सुल्तानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, हाई कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश
Parliament Monsoon Session LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
भावना कंठ, शिवानी सेहरावत अवनी चतुर्वेदी: वो जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी
भावना कंठ, शिवानी सेहरावत अवनी चतुर्वेदी: वो जांबाज़ महिलाएं जिन्होंने लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की हिम्मत दी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget