एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद कल जम्मू-कश्मीर जाएंगे सीताराम येचुरी

सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी इस महीने जम्मू-कश्मीर जाने की दो बार कोशिश कर चुके हैं. उन्हें जम्मू-कश्मीर प्रशासन के आदेश पर दोनों बार श्रीनगर एयरपोर्ट से लौटना पड़ा था.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी अपने पार्टी सहयोगी और पूर्व विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी से मुलाकात करने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर जाएंगे. येचुरी ने कहा कि उनकी यात्रा के लिए ''जो कुछ भी किए जाने की आवश्यकता है'', वह वे सब कुछ करेंगे. कोर्ट ने येचुरी को उनके पार्टी सहयोगी मोहम्मद यूसुफ तारिगामी से मिलने के लिए जम्मू-कश्मीर जाने की बुधवार को अनुमति दे दी. जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाए जाने के बाद प्राधिकारियों ने तारिगामी को हिरासत में ले लिया है.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की एक पीठ ने येचुरी को निर्देश दिया कि जम्मू-कश्मीर जाने के बाद वह सिर्फ तारिगामी से मिलें और अपनी यात्रा का इस्तेमाल किसी भी 'राजनीतिक उद्देश्य' के लिए न करें. येचुरी ने कहा, ''मैंने यूसुफ तारिगामी को पेश करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी. कोर्ट ने अब मुझे तारिगामी के पास जाने और उनके स्वास्थ्य के बारे में कोर्ट को जानकारी देने की अनुमति दे दी है. इसके बाद मामला आगे बढ़ेगा. यह अभी अंतरिम आदेश है, इसलिए अभी मामला बंद नहीं हुआ है.''

येचुरी ने कहा, ''मेरे लौटने के बाद, मामला आगे बढ़ेगा. मैं तारिगामी से मिलने की कोशिश करूंगा और इस आदेश के बाद प्राधिकारियों को मेरी यात्रा की व्यवस्था करनी चाहिए. मैं कोर्ट के आदेश के अनुसार कल जाऊंगा. मेरी यात्रा के लिए हमें जो कुछ भी करने की आवश्यकता है, हम वह करेंगे. येचुरी ने कहा कि वह लौटने के बाद कोर्ट में शपथपत्र दाखिल करेंगे.

सीपीआईएम नेता इस महीने जम्मू-कश्मीर जाने की दो बार कोशिश कर चुके हैं. उन्होंने एक बार सीपीआई महासचिव डी राजा और दूसरी बार विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वहां जाने का प्रयास किया था. उन्हें जम्मू-कश्मीर प्रशासन के आदेश पर दोनों बार श्रीनगर एयरपोर्ट से लौटना पड़ा था. उन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रवेश नहीं करने दिया गया था.

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस की 'महाजनादेश यात्रा' की समापन रैली में हिस्सा लेंगे अमित शाह

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget