एक्सप्लोरर

पॉप सिंगर बाबा सहगल के पिता की कोरोना से लखनऊ में मौत, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बाबा सहगल ने एबीपी न्यूज़ को फोन पर बताया कि मेरे पिता कोविड-19 से अच्छी तरह से रिकवर हो रहे थे और देर शाम को ऑक्सीजन लेवल के अचानक कम होने से पहले तक उनकी तबीयत काफी अच्छी थी.

मुंबई: 90 के दशक के जाने-माने पॉप गायक और 2006 में 'बिग बॉस' के प्रतियोगी रहे बाबा सहगल के 87 साल के कोरोना पॉजिटिव पिता जसपाल सिंह सहगल का सोमवार की रात को लखनऊ में निधन हो गया. वे 87 साल के थे.

बाबा सहगल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी तो एबीपी न्यूज़ ने अधिक जानकारी के लिए उनसे संपर्क किया. इस वक्त हैदराबाद में मौजूद बाबा सहगल ने एबीपी न्यूज़ को फोन पर बताया, "मेरे पिता कोविड-19 से अच्छी तरह से रिकवर हो रहे थे और देर शाम को ऑक्सीजन लेवल के अचानक कम होने से पहले तक उनकी तबीयत काफी अच्छी थी."

बाबा सहगल ने आगे कहा, "मेरे पिताजी मेरी बहन और जीजाजी के साथ लखनऊ के गोमती नगर के पास महानगर इलाके में रहते थे. मेरे कोरोना पॉजिटिव पिता पिछले 8 दिनों से होम क्वारंटीन थे. लेकिन सोमवार की रात को अचानक से जब मेरे पिता का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया तो उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी."

उन्होंने कहा, "इस दौरान पहले तो बड़ी मुश्किल से एम्बुलेंस मिला. फिर जैसे-तैसे उन्हें अस्पताल ले गये तो वहां पर पहले से वेंटिलेंटर की किल्लत झेल रहे अस्पताल के पास ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं थे और नए मरीजों के लिए बेड का भी इंतजाम नहीं था. अगर वक्त पर तमाम चीजों का इंतजाम हो जाता तो शायद पिता की मौत नहीं होती."

बाबा सहगल ने कहा कि उनके पिता एक फाइटर और जिंदादिल इंसान थे. उन्होंने कहा, "यूं तो उनके जाने का अफसोस नहीं है. वे अपनी उम्र जी कर गए."

बाबा सहगल ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "मौजूदा हालात के मद्देनजर वे अपने पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए लखनऊ नहीं जा पाये. आज सवेरे ही लखनऊ में पिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया."

कोरोना के कहर के बीच विदेश में बनी वैक्सीन को लेकर सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
रेवंत का मुंबई मिशन सफल, महाराष्ट्र तेलंगाना को पानी देने को तैयार, फडणवीस ने रखी एक शर्त
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget