एक्सप्लोरर

भारतीय लड़ाकू विमान तेजस में बैठ कर सिंगापुर के रक्षामंत्री बोले- कमाल है

सिंगापुर के रक्षामंत्री एनजी इंग हेन ने मंगलवार को भारत में बने लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी और इसे 'बहुत अच्छा विमान' बताया.

कोलकाता: सिंगापुर के रक्षामंत्री एनजी इंग हेन ने मंगलवार को भारत में बने लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी और इसे 'बहुत अच्छा विमान' बताया. मंत्री के अपने एक ट्वीट में कहा, "भारत के खुद के डिजाइन व निर्माण किए गए तेजस विमान में उड़ान भरने का मौका मिला. यह बहुत अच्छा विमान है. "

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एनजी ने पश्चिम बंगाल के कलैकुंडा वायुसेना के अड्डे से विमान में उड़ान भरी थी. तकरीबन आधे घंटे तक की इस उड़ान के पायलट एयर वाइस मार्शल ए. पी. सिंह थे जोकि एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी में फ्लाइट टेस्टिंग के परियोजना निदेशक हैं.

singapore1

दो तेजस विमान बेंगलुरु से कलैकुंडा पहुंचे थे, जहां भारतीय वायुसेना (आईएएफ) और रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर एयरफोर्स के बीच संयुक्त प्रशिक्षण चल रहा है. संगापुर एयरफोर्स की ओर से छह एफ-16सी/डीएस शामिल हैं जबकि आईएफ ने अपनी सुखोई फाइटर जेट उतारे हैं.

एनजी के कलैकुंडा आने पर वहां पूर्वी एयर कमांड के प्रमुख एयर मार्शल अनिल खोसला ने उनकी अगवानी की. वायुसेना के अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने तेजस को 'बेहतरीन वायुयान' बताया और कहा कि यह 'काफी कारगर' है.

singapore2

हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि सिंगापुर की ओर से लड़ाकू विमान खरीदने की दिलचस्पी जाहिर की गई है. उन्होंने कहा कि वह पायलट नहीं हैं और यह देखना तकनीक की जानकारी रखने वालों का काम है. भारत का दौरा कर रहे एनजी बुधवार को दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वह अपनी समकक्ष निर्मला सीतारमण के साथ वार्ता करेंगे.

सिगापुर रक्षा मंत्रालय की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एनजी ने भारत सरकार का धन्यवाद किया है और कहा कि भारत ने आरएसएएफ को ऑपरेशन के लिए तत्पर बनाने में उचित व चुनौतीपूर्ण प्रशिक्षण ग्रहण करने का मौका दिया है.

उन्होंने कहा कि भारत और सिंगापुर की बीच 2004 से द्विपक्षीय वायुसेना का अभ्यास होता रहा है. पिछले साल यह अभ्यास काफी लंबा चला था. इस साल जनवरी में भारत और सिंगापुर ने आईएएफ के साथ अगले पांच साल तक आरएसएफ के संयुक्त सैन्य प्रशिक्षिण के लिए करार का नवीनीकरण किया. दोनों देश की वायुसेना के बीच सबसे पहले 2007 में करार पर हस्ताक्षर हुए थे. 2012 में फिर करार का नवीनीकरण किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget