एक्सप्लोरर

Haiderpur Firing: हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सुरक्षा में तैनात सिक्किम पुलिस के जवान ने साथी जवानों को गोली मारी

सिक्किम पुलिस रिज़र्व बटालियन के जवान द्वारा अपनी ही बटालियन के तीन साथी जवानों की हत्या करने की घटना की जानकारी मिलने के बाद सिक्किम के रेसिडेंट कमिश्नर भी हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे.

राजधानी दिल्ली के हैदरपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की सुरक्षा में तैनात सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने ही 3 साथी जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे की है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान खुद समयपुर बादली थाने पहुंचा, जो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सटा हुआ है और पुलिस के सामने उसने सरेंडर कर दिया. जिसके बाद इस आरोपी को रोहिणी जिले के केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

रोहिणी जिले के डीसीपी प्रणव तायल का कहना है कि अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है कि चारों जवान वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर बने बैरक में मौजूद थे. उनके बीच कुछ कहासुनी हुई और इसी कहासुनी में आरोपी जवान लांस नायक प्रबीन राय ने अपने साथियों पर राइफल से गोली चला दी.

क्या है मामला

रोहिणी जिले के डीसीपी प्रणव तायल ने बताया कि दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि तीसरे जवान ने अंबेडकर अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया. मृतक जवानों की पहचान पिंटो नामग्याल भूटिया(मौके पर मृत), धनहंग सुब्बा( अस्पताल में मृत घोषित किया) व इंद्र लाल छेत्री(मौके पर मृत) के रूप में की गई. तीनों शवों को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाए गए हैं.

पत्नी के कॉल न उठाने से था क्रोधित

रोहिणी जिला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में ये पता चला है कि प्रबीन राय अपनी पत्नी को फोन कर रहा था लेकिन उसकी पत्नी ने कॉल पिक नहीं किया. इसी बात पर बैरक में मौजूद प्रबीन के साथी जवानों ने कुछ कहा, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि प्रबीन ने अपने साथी जवानों पर असॉल्ट राइफल से गोली चला दी. पुलिस में ये भी बताया कि एक और जवान बैरक में मौजूद था, जो वहां से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मौके पर पहुंचे सिक्किम के रेजिडेंट कमिश्नर

सिक्किम पुलिस रिज़र्व बटालियन के जवान द्वारा अपनी ही बटालियन के तीन साथी जवानों की हत्या करने की घटना की जानकारी मिलने के बाद सिक्किम के रेसिडेंट कमिश्नर भी हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे.

प्लांट के अंदर ही बैरक

हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर ही सुरक्षा कर्मियों के लिए बैरक बनाया हुआ है. यहां की सुरक्षा सिक्किम पुलिस की रिज़र्व बटालियन के सुपुर्द है. वाटर प्लांट में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है. इस घटना की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार की फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी(एफएसएल) की टीम को भी बुलाया. एफएसएल टीम ने मौके से जांच के लिए सैम्पल एकत्र किये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget