एक्सप्लोरर

सीरम इंस्टीट्यूट ने 'कोवावैक्स' बनाने की शुरुआत की, अदार पूनावाला बोले- 18 साल से कम आयु के लोगों पर कारगर है वैक्सीन

Covax COVID-19 Vaccine india: सीरम इंस्टीट्यूट ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक नया मुकाम हासिल किया. इस हफ्ते हमने नोवावैक्सन की तरफ से तैयार की गई कोविड-19 वैक्सीन जिसे भारत में कोवोवैक्स नाम दिया गया है, उसकी पहली खेप बनाने की शुरुआत कर दी है.

Covax COVID-19 Vaccine india: देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ने कोवावैक्स की पहली खेप के प्रोडक्शन की शुरुआत कर दी है. सीरम इंस्टीट्यूट ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि एक नया मुकाम हासिल किया. इस हफ्ते हमने नोवावैक्स की तरफ से तैयार की गई कोविड-19 वैक्सीन जिसे भारत में कोवोवैक्स नाम दिया गया है, उसकी पहली खेप बनाने की शुरुआत कर दी है.

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि "इस हफ्ते पुणे में कोवावैक्स के पहले बैच के उत्पादन होते देख काफी उत्साहित हूं. इस वैक्सीन में 18 साल से कम आयु-वर्ग की भविष्य की पीढ़ियों की सुरक्षा करने की क्षमता है. ट्रायल अभी जारी है. शानदार टीम."

सरकार ने कहा- नोवावैक्स की प्रभावशीलता उत्साहजनक

इससे पहले, केन्द्र सरकार ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ नोवावैक्स टीके की प्रभावशीलता के आंकड़े आशाजनक और उत्साहवर्धक हैं तथा इसके नैदानिक परीक्षण भारत में पूर्ण होने के उन्नत चरण में हैं. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़े यह संकेत भी देते हैं कि टीका सुरक्षित व बेहद प्रभावी है.

उन्होंने कहा, “उपलब्ध आंकड़ों से हम जो देख रहे हैं वह यह कि टीका बेहद सुरक्षित व प्रभावी है. लेकिन जो तथ्य आज के लिये इस टीके को प्रभावी बनाता है वह यह कि टीके का उत्पादन भारत में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा किया जाएगा.” सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयारी का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है और वे व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त बनाने के लिये परीक्षण कर रहे हैं जो पूर्ण होने के उन्नत चरण में है.

कोविशील्ड का भी उत्पादन कर रही सीरम इंस्टीट्यूट

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन 'कोविशील्ड' का उत्पादन कर रहा है. देश में उसकी दूसरी वैक्सीन 'कोवोवैक्स' का क्लिनिकल ट्रायल भी चल रहा है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 'कोवोवैक्स' के तीसरे क्लिनिकल ट्रायल के संचालन के लिए प्रोटोकॉल में संशोधन की मंजूरी दे दी है. इससे पहले डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को रूस की स्पूतनिक-V वैक्सीन बनाने की इजाजत दी थी. 

ये भी पढ़ें: SII की दूसरी वैक्सीन 'कोवोवैक्स' के तीसरे फेज का क्लिनिकल ट्रायल जून के मध्य तक हो सकता शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget