एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Case: गोल्डी बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

Sidhu MooseWala Case: इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है.

Sidhu MooseWala Case: इंटरपोल (Interpol) ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया है. उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या की जिम्मेदारी ली है. गोल्डी बराड़ के फिलहाल कनाडा (Canada) में होनी की बात कही जा रही है. पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या से 10 दिन पहले बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था. कनाडा में रहने वाले बराड़ ने ही मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है.

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को कहा कि सतींद्रजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ फरीदकोट में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया था. उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने इस संबंध में 19 मई को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को प्रस्ताव भेजा था जिसके 10 दिन बाद मूसेवाला की हत्या कर दी गई. इस बीच, एक पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि राज्य पुलिस गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के प्रत्यर्पण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. प्रवक्ता ने कहा कि रेड-कॉर्नर नोटिस उसके प्रत्यर्पण का मार्ग प्रशस्त करेगा. 

छात्र वीजा पर कनाडा गया था बराड़

श्री मुक्तसर साहिब निवासी बराड़ साल 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था और वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है. बराड़ के खिलाफ नवंबर 2020 और फरवरी 2021 में हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए गए थे. मूसेवाला की हत्या पिछले साल हुई युवा अकाली नेता विक्की मिड्डुखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिये की गई थी. 

मानसा में हुई थी मूसेवाला की हत्या

बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला की 29 मई रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मूसेवाला (27) कांग्रेस नेता भी थे. पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई थी. सिद्धू मूसेवाला कनाडा में पढ़ने के लिए गए थे, जिसके बाद जब वो पंजाब लौटे तो सिंगर बनकर लौटे थे. सिद्धू मूसेवाला कई विवादों से भी जुड़े रहे थे. 

क्या होता है रेड कॉर्नर नोटिस ?

रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) विदेश भागे व्यक्ति की गिरफ्तारी और हिरासत की अनुमति देता है. रेड कॉर्नर नोटिस ऐसे व्यक्ति को ढूंढने या फिर उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार करने के लिए जारी किया जाता है, जिसके ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज किया गया हो. ये दुनियाभर के देशों को उस व्यक्ति के अपराध से अवगत कराता है और अलर्ट भी करता है. 

ये भी पढ़ें- 

Randeep Surjewala Statement: 'सीता माता का चीरहरण..' रणदीप सुरजेवाला की फिसली जुबान, BJP ने साधा निशाना 

India Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव की 5 जरूरी बातें, जो आपको होनी चाहिए पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget