एक्सप्लोरर

जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे सिद्धू, अमृतसर (पूर्व) से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली: पूर्व बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब जल्द इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश से वापस लौटने के बाद सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

सूत्रों ने कहा कि 11 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले सिद्धू पार्टी में शामिल हो सकते हैं. यह सम्मेलन नोटबंदी और मोदी सरकार की अन्य ‘जनविरोधी’ नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बुलाया गया है.

सिद्धू ने राहुल से कुछ दिनों पहले मुलाकात की थी और उम्मीद है कि वह कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले एक बार और उनसे मुलाकात कर सकते हैं. उन्होंने बीते महीने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह से भी मुलाकात की थी.

अमृतसर से चुनाव लड़गें पूर्व बीजेपी सांसद

पंजाब की सियासत में लंब समय तक सिद्धू के लिए असमंजस की स्थिति बरकरार रही. बीजेपी की गली को अलविदा कहने वाले क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू अब कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं. बताते चलें कि बीते दिनों उनकी पत्नी नवजोत कौर ने अमृतसर में इसका एलान किया था.

पत्नी ने पहले ही दी थी सीट छोड़ देने की जानकारी

बीजेपी से रिश्ता तोड़कर पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी नवजोत कौर ने सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा था कि अगर सिद्धू मेरी सीट अमृतसर (पूर्व) से लड़ना चाहें तो मैं सीट छोड़ दूंगी. हम दोनों में कोई भी चुनाव लड़े बात तो एक ही है.

आपको बता दें कि अमृतसर (पूर्व) की विधानसभा सीट से सिद्धू की पत्नी विधायक हैं और बीते दिनों उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दिया. इसके साथ ही ये भी साफ है कि नवजोत कौर सिद्धू अब 2017 में विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी.

केजरीवाल ने दिया था डिप्टी सीएम बनने का ऑफर

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया था. केजरीवाल ने कहा था कि आम आदमी पार्टी में सिद्धू इसलिए नहीं आ पाए क्योंकि उन्हें सीएम बनना था जबकि आम आदमी पार्टी ने उन्हें डिप्टी सीएम का ऑफर दिया था.

4 फरवरी को एक ही चरण में होने वाला है पंजाब का चुनाव, 11 को आएंगे नतीजे

बताते चलें कि पंजाब में शनिवार 4 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होगा. वहीं 11 मार्च को सभी पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. बता दें कि पंजाब के अलावा इस साल की शुरुआत में यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं.

पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 18 मार्च 2017 को होगा समाप्त

पंजाब में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2012 को शुरू हुआ था. जबकि यह 18 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है. पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं.

पंजाब में किस पार्टी के पास कितनी सीटें

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गठबंधन की सरकार है. ऐसे में 117 विधानसभा सीटों में शिरोमणि अकाली दल के पास 56, बीजेपी के पास 12, कांग्रेस के पास 46 और निर्दलीयों के पास 3 सीटें हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- '...तो CEC ने झूठ बोला'
फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- '...तो CEC ने झूठ बोला'
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
Explained: क्या भारत फिर से रूस के करीब आ रहा है? विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान के कूटनीतिक मायने समझें
Explained: क्या भारत फिर से रूस के करीब आ रहा है? विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान के कूटनीतिक मायने समझें
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका बोले- 'हमें मार भी दिया तो चिता से...'
CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका बोले- 'हमें मार भी दिया तो चिता से...'
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें
नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें
Embed widget