एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: डिप्टी सीएम फडणवीस बोले, 'श्रद्धा हत्याकांड की SIT करेगी जांच', विपक्ष ने भी कहा- दोषी को फांसी दो

Maharashtra News: श्रद्धा वॉल्कर की हत्या का आरोप उसी के ब्वॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला पर लगा है. महाराष्ट्र सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाने का अनुरोध करेगी.

Shraddha Walker Murder Case: देश को झकझोर कर रखने वाले श्रद्धा हत्याकांड को लेकर महाराष्ट्र सरकार की ओर से मंगलवार (20 दिसंबर) को बड़ा एलान किया गया है. श्रद्धा वॉल्कर मर्डर मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने SIT गठित कर बजट सत्र के पहले रिपोर्ट टेबल करने की घोषणा की है. महाराष्ट्र सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले को फास्ट-ट्रैक में चलाकर आरोपी को सख्त सजा देने की मांग भी करेगी. राज्य के नेता विपक्ष अजित पवार ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है. 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अब तक यह पाया गया है कि शिकायत वापस लेने के लिए श्रद्धा पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था. हम मामले की जांच कर रहे हैं. शिकायत दर्ज करने और वापस लेने के बीच महीने का अंतर था, हम जांच करेंगे कि उस दौरान पुलिस ने क्या कार्रवाई की. एसआईटी मामला दर्ज करने में कथित देरी और श्रद्धा के पत्र वापस लेने और इसके पीछे कोई राजनीतिक दबाव होने पर भी जांच करेगी. 

लव जिहाद पर क्या बोले फडणवीस?

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इंटरफेथ मैरिज का कोई विरोध नहीं है. अन्य राज्यों में लव जिहाद पर कुछ कानून बनाए गए हैं, उन सभी कानूनों का अध्ययन करने के बाद यदि आवश्यक हो तो राज्य सरकार इस पर निर्णय लेगी ताकि कोई महिला इसका शिकार न हो.

डिप्टी सीएम से मिले थे श्रद्धा के पिता

श्रद्धा वॉल्कर के पिता विकास वॉल्कर ने पिछले सप्ताह बीजेपी विधायक किरीट सोमैया के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की थी. बैठक के तुरंत बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी बेटी की मौत के लिए व्यवस्था को दोष दिया था. 

राज्य सरकार ने दिया था आश्वासन

विकास वॉल्कर को राज्य सरकार ने आश्वासन दिया गया था कि मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी और परिवार को न्याय दिया जाएगा. गौरतलब है कि श्रद्धा वॉल्कर की हत्या का आरोप उसी के लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला पर लगा है. आफताब ने कथित तौर पर हत्या के बाद श्रद्धा के शव 35 टुकड़े कर दिए थे और इन टुकड़ों को महरौली स्थित अपने घर में फ्रिज में रखा था. 

आफताब पर है श्रद्धा की हत्या का आरोप

पुलिस के अनुसार आरोपी आफताब पूनावाला रोज रात को इन टुकड़ों को शहर भर में फेंकने जाता था. श्रद्धा वॉल्कर (Shraddha Walkar) और आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) इसी साल मई के महीने में मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुए थे. दोनों के बीच शादी और घर के खर्चे को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी. आरोपी आफताब इस समय दिल्ली पुलिस की हिरासत में है. 

ये भी पढ़ें- 

कोर्ट में पेशी से पहले सुकेश चंद्रशेखर का दावा, 'मैंने AAP को दिए 60 करोड़'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'गृहमंत्री को सदन में लाओ...', लोकसभा में नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'गृहमंत्री को सदन में लाओ...', लोकसभा में नारेबाजी कर रहा विपक्ष
'CJP आंदोलन की आड़ में...', आरक्षण हटाओ की मुहिम पर क्या बोले अठावले
'CJP आंदोलन की आड़ में...', आरक्षण हटाओ की मुहिम पर क्या बोले अठावले
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?
CJP प्रोटेस्ट में पैलेट गन चलाने वाले जवानों पर नहीं होगा एक्शन, जानें क्यों?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget