एक्सप्लोरर

Post Narco Test Interview: कल सेंट्रल जेल में होगा पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू, जानें क्यों आफताब को नहीं लाया जाएगा FSL

Aftab Post Narco Interview: श्रद्धा हत्याकांड के मामले में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट हो चुका है, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू एफएसएल में नहीं होगा.

Shraddha Murder Case Latest Update: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी और उसके लिवइन पार्टनर आफताब का नार्को टेस्ट हो चुका है. नार्को टेस्ट में आफताब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. FSL की 4 सदस्यीय टीम और जांच अधिकारी अब कल नार्को टेस्ट पोस्ट इंटरव्यू के लिए सेंट्रल जेल का दौरा करेंगे. जेल अधिकारियों के मुताबिक ये इस वजह से किया गया है, क्योंकि आफताब को लाने ले जाने में हाई रिस्क शामिल है. 

पोस्ट नार्को इंटरव्यू शुक्रवार (2 दिसंबर) को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होने की संभावना है. आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का रोहिणी के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार (1 दिसंबर) को करीब दो घंटे तक नार्को टेस्ट हुआ. अधिकारियों ने बताया कि पूनावाला की नार्को जांच पूरी तरह सफल रही और उसका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है. 

10 बजे शुरू हुआ नार्को टेस्ट

अधिकारियों ने बताया कि पूनावाला को सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल लाया गया और नार्को टेस्ट सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ. जांच के बाद उसे चिकित्सीय निगरानी में रखा गया. एफएसएल के सूत्रों के मुताबिक उसके पॉलीग्राफी और नार्कों टेस्ट के दौरान दिए गए जवाबों का विश्लेषण होगा. पूनावाला को उसके द्वारा दिए गए जवाबों के बारे में बताया जाएगा. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक नार्को टेस्ट से पहले आफताब का ब्लड प्रेशर, पल्स रेट, टेंपरेचर और दिल की धड़कन की जांच सभी सामान्य रही.

ऐसे हुआ आफताब का नार्को टेस्ट

पूनावाला और उसकी जांच कर रही नार्को टीम की पूरी जानकारी के साथ एक सहमति फॉर्म उसके समक्ष पढ़ा गया. फॉर्म पर उसके साइन के बाद नार्को टेस्ट कराया गया. नार्को टेस्ट में सोडियम पेंटोथल, स्कोपोलामाइन और सोडियम एमिटल जैसी दवा दी जाती है, जो व्यक्ति को एनेस्थीसिया के विभिन्न चरणों तक लेकर जाती है. हिप्नोटिक फेज में व्यक्ति पूरी तरह होश हवास में नहीं रहता और उसके ऐसी जानकारियां उगलने की अधिक संभावना रहती है, जो वह आमतौर पर होश में रहते हुए नहीं बताता है. जांच एजेंसियां इस जांच का इस्तेमाल तब करती हैं जब अन्य सबूतों से मामले की साफ तस्वीर नहीं मिल पाती है.

आफताब पर है ये आरोप

आफताब (28) पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. उसने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली में महरौली के अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा और फिर कई रातों तक उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर फेंकता रहा. उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट में आफताब ने कई सवालों के जवाब एक जैसे दिए, क्या बढ़ेगा जांच का दायरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget