एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: तिहाड़ में आफताब से पौने दो घंटे तक चला पोस्ट नार्को टेस्ट, चेहरे पर बिना शिकन दिया जवाब- मैं कुछ नहीं छिपा रहा

Shraddha Murder Case News: आफताब को तिहाड़ की जेल नबंर चार में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है जहां उसका पोस्ट नार्को टेस्ट पूरा हो गया है.

Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस मामले में आरोपी आफताब के साथ शुक्रवार को पोस्ट नार्को टेस्ट के दौरान दिल्ली के तिहाड़ जेल में करीब 1 घंटे 45 मिनट तक कई सवाल जवाब किए गए. ये टेस्ट एफएसएल के ऑफिस में किया जाना था, लेकिन आफताब की सुरक्षा को देखते हुए तिहाड़ जेल के अंदर एफएसएल के 4 सदस्यों की टीम और केस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर पहुंचे. यहां एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के अंदर एक कमरा आफताब के पोस्ट नार्को टेस्ट के लिए तैयार किया गया था.

दरअसल सूत्रों के मुताबिक, पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट के मिलान के बाद आफताब के जिन जवाबों में अंतर या फिर संदेह लग रहा था, उन सवालों के जवाब एक बार फिर आफताब से लिए गए. सूत्रों के मुताबिक सवाल-जवाब के दौरान आफताब के चेहरे पर कोई भी शिकन नजर नहीं थी. आफ़ताब ने अधिकारियों से ये भी कहा कि मैं कुछ छुपा नही रहा.

FSL की चार सदसीय टीम ने तिहाड़ जेल के अंदर ही आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट किया. अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा कारणों की वजह से आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट तिहाड़ में किया गया. दरअसल, 28 नवंबर को जब आफताब एफएसएल दफ्तर से बाहर निकल रहा था, तो उसपर कुछ लोगों ने तलवार से हमला करने की कोशिश की थी. तिहाड़ जेल (Tihar Jail) अधिकारी के मुताबिक, इसी को ध्यान में रखते हुए आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट तिहाड़ जेल के अंदर ही कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया. 

आफताब से हुए सवाल-जवाब

श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब को फिलहाल तिहाड़ की जेल नबंर चार में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है. सुरक्षा कारणों से एफएसएल की 4 सदस्यीय टीम और हत्याकांड की जांच से जुड़े अधिकारी तिहाड़ जेल में जाकर आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट किया. इस दौरान आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट में किए गए सवाल-जवाब को क्रॉस क्वेश्चन पूछे गए. 

पोस्ट नार्को टेस्ट क्या होता है?

FSL के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ संजीव गुप्ता का कहना है कि पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट में दिए गए सवालों के जवाब को मिलाया जाता है. जिन सवालों के जवाब में अंतर होता है या फिर सवालों के जवाब में संदेह होता है, उन सवालों को पोस्ट नार्को टेस्ट में दोहराया जाता है. सवालों में आ रहे अंतर का कारण पूछा जाता है. इस प्रक्रिया में 2 से 4 घंटे तक का समय लगता है. पोस्ट नार्को टेस्ट एक जटील प्रक्रिया है. इसमें कई घंटे का समय लग जाता है. जांच अधिकारी पोस्ट नार्को टेस्ट से सच के और करीब पहुंचने की कोशिश करते हैं.

दो घंटे चला आफताब का नार्को टेस्ट

इससे पहले गुरुवार को रोहिणी स्थित आंबेडकर अस्पताल में आफताब का नार्को टेस्ट हुआ. एफएसएल के सहायक निदेशक संजीव गुप्ता ने बताया कि आफताब का नार्को टेस्ट दो घंटे तक चला. नार्को टेस्ट के दौरान फोरेंसिक लैब रोहिणी के मनोवैज्ञानिक, डॉक्टर और फोटो एक्सपर्ट भी मौजूद थे. एफएसएल के अधिकारियों ने आफताब के नार्को टेस्ट को सफल बताया. साथ ही अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नार्को टेस्ट की रिपोर्ट जल्द तैयार कर ली जाएगी. 

इसे भी पढ़ेंः-

Maharashtra: पुणे में जापानी बुखार का पहला केस मिला, मच्छरों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट: केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके - 'हम भी...'
शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट: केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके - 'हम भी...'
राहुल गांधी शुरू करेंगे 'सत्याग्रह', बोले- ' आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है अब...'
राहुल गांधी शुरू करेंगे 'सत्याग्रह', बोले- ' आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है अब...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha पर टूटा नया संकट! Samar लाया Phool के लिए रिश्ता, शादी की आड़ में रची साजिश
Bollywood News: सलमान का नाम सुनते ही क्यों भड़के अरबाज? खान ब्रदर्स में अनबन के संकेत! (03.10.26)
Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
रडार से रनवे तक... ऑपरेशन सिंदूर में पाक को हुआ था भारी नुकसान, IAF चीफ ने क्या कहा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
पशुपालकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में खुलेंगी 75 हजार नई डेयरियां
पशुपालकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में खुलेंगी 75 हजार नई डेयरियां
Embed widget