एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: 'आफताब ने फ्लैट किराये पर लेते समय श्रद्धा को बताया था पत्नी', पुलिस का खुलासा

Shraddha Murder Case: श्रद्धा केस में हर दिन एक से एक राज खुल रहे हैं. पुलिस ने दावा किया कि फ्लैट के लिए पूनावाला ने अपने माता-पिता के वसई में मौजूद घर की डिटेल के साथ अपना आधार कार्ड दिया था.

Shraddha Murder Case: पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की बेरहमी से हत्या करने का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने मुंबई के पास किराये का एक मकान ढूंढने के दौरान श्रद्धा वॉकर को अपनी पत्नी बताया था. मुंबई के एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे दोनों वसई में किराये पर फ्लैट ढूंढ रहे थे. इस दौरान आफताब ने श्रद्धा को कई बार अपनी पत्नी बताया था, हालांकि उनकी शादी नहीं हुई थी.

आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा 2019 में मैरिड कपल होने का दावा करते हुए नायगांव (ईस्ट) की एक इमारत में एक कमरे का फ्लैट किराये पर लिया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि किरायेदार का कोई पुलिस सत्यापन नहीं किया गया था क्योंकि, हाउसिंग सोसायटी रजिस्टर्ड नहीं थी. हालांकि, महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में पुलिस सत्यापन जरूरी है.

'पत्नी के रूप में मिलाया था'

पुलिस अधिकारी ने बताया, "साल 2020 के अक्टूबर महीने में वे वसई (ईस्ट) में किराये के वन बीएचके (एक बेडरुम-हॉल-रसोई) फ्लैट में दूसरी जगह शिफ्ट हो गए और पूनावाला ने फिर से श्रद्धा को अपनी पत्नी के रूप में मकान मालिक से मिलवाया था. मकान मालिक को दस्तावेजों के रूप में, पूनावाला ने अपने माता-पिता के वसई में मौजूद घर के डिटेल के साथ अपना आधार कार्ड दिया था. हालांकि, फ्लैट पूनावाला के नाम पर किराए पर लिया गया था, जबकि वालकर की तस्वीर पुलिस सत्यापन दस्तावेज में अटेस्ट की गई थी. दस्तावेज पर तुलिंज पुलिस की मुहर थी.''

'हर साल घर बदलते थे'

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2021 में वसई में मौजूद फ्लैट को खाली कर दिया और माना जाता है कि वे आसपास की किसी अन्य इमारत में चले गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद यहां से ही वे इस साल 2022 मार्च में दिल्ली चले गए थे.

पुलिस के अनुसार पूनावाला ने वॉकर की 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए, जिन्हें उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक एक फ्रिज में रखा तथा शव के टुकड़ों को कई दिनों तक विभिन्न स्थानों पर फेंका.

ये भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: 'मैं बिस्तर से भी नहीं उठ पा रही', श्रद्धा की व्हाट्सएप चैट से मारपीट का हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget