एक्सप्लोरर

Jaipur Murder Case: हथौड़े से वार और फिर लाश के 10 टुकड़े... सूटकेस और बाल्टियों में भरकर जंगल में लगाया ठिकाने

Jaipur Murder Case: जयपुर में भतीजे ने ताई की हत्या के बाद पत्थर काटने वाले कटर से शव के 10 टुकड़े किए और उसे जंगलों में फेंक दिया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है.

Nephew Killed His Aunt: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें हत्यारे ने श्रद्धा मर्डर केस जैसा ही पैटर्न अपनया. पुलिस ने महिला सरोज के मर्डर केस में खुलासा किया है कि भतीजे ने ताई की हत्या कर लाश के 10 टुकड़े किए. इसके बाद के टुकड़ों को दिल्ली के जंगलों में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके शव के टुकड़े भी बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी "हरे कृष्णा मूवमेंट" से जुड़ा हुआ है. उन्होंने आरोपी युवक से पूछताछ के आधार पर बताया, ताई की हत्या के बाद उनके शव के टुकड़े ठिकाने लगाने का विचार उसके मन में श्रद्धा हत्याकांड देखने के बाद आया है. 

पुलिस ने बताया, युवक का यह भी कहना है कि वह अपनी ताई की टोकाटाकी से परेशान था. वहीं हरे कृष्णा मूवमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया, अनुज एक साल से उनकी गतिविधियों में शामिल नहीं था. नॉर्थ के डिप्टी कमिश्नर पारिस देशमुख ने बताया कि शहर के विद्याधर नगर थाने में एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 दिसंबर को दर्ज हुई थी. उन्होंने बताया, युवक अनुज शर्मा उर्फ अचिंत्य गोविंद दास (33) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी ताई सरोज शर्मा (65) दोपहर बाद दो, तीन बजे घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थीं, जो अभी तक घर वापस नहीं आईं. साथ ही बताया कि महिला कैंसर पीड़ित थीं. 

बाहर जाने से रोकने पर की थी हत्या
देशमुख के अनुसार अनुज शर्मा से गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपनी ताई के सिर पर हथौड़े से वार कर उनकी हत्या करना स्वीकार किया. उन्होंने कहा, आरोपी का कहना है कि 11 दिसंबर को दोपहर में ताई ने उसे बाहर जाने से रोका जिस पर वह तैश में आ गया और उसने उनके सिर पर हथौड़ा मार दिया. उसने पुलिस से बताया कि वह शव के टुकड़े करने के लिए एक दुकान से पत्थर काटने वाला कटर खरीदकर लाया, इसके बाद बाथरूम में शव के कई टुकड़े कर उन्हें सूटकेस व बाल्टियों में भरकर कार से उन्हें दिल्ली रोड पर जंगल में कई स्थानों पर फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा, कटर मशीन, बाल्टी, सूटकेस और अन्य सामान बरामद कर लिए गये हैं और मामले की जांच जारी है.

बेनजीर भुट्टो का लाडला बिलावल चला अम्मी की चाल, ओहदे की इज्जत का भी नहीं रखा ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget