एक्सप्लोरर

आपने मुझे सीएम बनाया, मैं आपको राष्ट्रपति बनाऊंगा!

शिव सेना का मानना है कि देश में गैर बीजेपी राज्यों की संख्या बढ़ी है. इस वजह से राष्ट्रपति चुनाव के समय संख्याबल पवार की ओर झुक सकता है.

मुंबई: शिव सेना, एनसीपी प्रमुख शरद पवार को राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहती है. 2022 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए शिव सेना गैर बीजेपी पार्टियों को एकजुट करके पवार को बतौर राष्ट्रपति उम्मीदवार पेश करना चाहती है. इसके लिए जल्द ही शिव सेना सांसद संजय राउत कई राज्यों का दौरा करने वाले हैं.

शिव सेना का मानना है कि देश में गैर बीजेपी राज्यों की संख्या बढ़ी है. इस वजह से राष्ट्रपति चुनाव के समय संख्याबल पवार की ओर झुक सकता है. राउत इस सिलसिले में जल्द ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और केरल के सीएम पिनराई विजयन से मुलाकात करेंगे.

एनसीपी के महासचिव एडवोकेट मजीद मेमन ने पवार को राष्ट्रपति बनाने के प्रयास की तस्दीक की है. मेमन ने ट्वीट करके कहा कि पवार को राष्ट्रपति बनाने की ओर उठाये जाने वाले कदम सकारात्मक परिणाम लाएंगे और गैर बीजेपी ताकतों को एकजुट करेंगे. 2024 में बीजेपी को हराने में भी इसकी भूमिका रहेगी. महाराष्ट्र की मौजूदा महाविकास गठबंधन की सरकार शरद पवार की ही देन है. उन्होंने ही शिव सेना के साथ मिलकर सरकार बनाने की पेशकश की थी. गठबंधन में कांग्रेस को साथ लेने के लिए पवार ने ही सोनिया गांधी को मनाया था. सियासी हलकों में माना जा रहा है कि चूंकि पवार ने उद्धव ठाकरे को सीएम बनवाया इसलिए अब ठाकरे पवार को राष्ट्रपति बनवा कर एहसान चुका रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

#JNUAttack: एकमत बॉलीवुड सेलेब्स ने की कड़ी निंदा, नकाबपोशों को बताया डरपोक दिल्ली पुलिस से की ये अपील

Ind Vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच पहला टी-20 बारिश के कारण रद्द, अगला मैच मंगलवार को

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget