एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: शिंदे के MLA को प्रियंका चतुर्वेदी ने क्यों कहा 'वल्गर करैक्टर', पढ़ें क्या था खूबसूरती वाला बयान, जिसपर महाराष्ट्र में मचा घमासान

Priyanka Chaturvedi's Reply: प्रियंका चतुर्वेदी ने संजय शिरसाट को आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्हें बताने की जरूरत नहीं है कि वह कैसी दिखती हैं और कैसे सांसद बनीं.

Sanjay Shirsat News: महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे कैंप के विधायक संजय शिरसाट के बयान ने शिवसेना के दोनों गुटों में चिंगारी भड़का दी है. शिरसाट के बयान से शुरू हुई जुबानी जंग फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही. उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शिरसाट को गद्दार और वल्गर कैरेक्टर बताते हुए निशाने पर लिया है तो वहीं, आदित्य ठाकरे भी इस जंग में कूद पड़े हैं.

प्रियंका साल 2019 में शिवसेना में शामिल हुई थीं और साल 2020 से वह राज्यसभा सांसद हैं. 31 जुलाई को संजय ने ठाणे में एक हिंदी भाषी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे ने प्रियंका चतुर्वेदी की खूबसूरती देखी और उन्हें सांसद बना दिया.

प्रियंका ने लिया आड़े हाथों
उन्होंने कहा कि आदित्य ठाकरे ने प्रियंका चुतर्वेदी की खूबसूरती देखी और सांसद बना दिया. अब उनके इस बयान पर शिवसेना (यूबीटी) गुट भड़क गया है. प्रियंका चतुर्वेदी ने भी संजय शिरसाट को आड़े हाथों लिया और गद्दार एवं वल्गर कैरेक्टर बताते हुए कहा कि उन्हें बताने की जरूरत नहीं है कि वह कैसी दिखती हैं और कैसे सांसद बनीं. उन्होंने बीजेपी पर भी हमला बोला और कहा कि संजय शिरसाट ने अपने बयानों से अपना चरित्र दिखा दिया और इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं है कि वह बीजेपी के साथ हैं.

ट्वीट कर सुनाई खरी-खोटी
उन्होंने एक ट्वीट कर शिरसाट को खूब खरी-खोटी सुनाई और कहा कि उन्हें यह बताने के लिए किसी गद्दार की जरूरत नहीं है कि वह कैसी दिखती हैं और जहां हैं वहां क्यों हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि शिरसाट ने 50 बक्सों के लिए अपनी आत्मा और ईमानदारी बेच दी, वह राजनीति और महिलाओं पर अपने विचारों में व्यापक बीमारी का एक आदर्श उदाहरण हैं और अपनी टिप्पणियों के जरिए वह अपना अश्लील चरित्र दिखाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि इसमें भी कोई आश्चर्य नहीं कि बीजेपी ने उन्हें अपने साथ रखा है.

आदित्य ठाकरे बोले, शिरसाट बीमार मानसिकता वाले व्यक्ति
उधर, आदित्य ठाकरे ने भी शिरसाट के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये उनकी बीमार मानसिकता है.  उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि ऐसी बीमार मानसिकत वाले लोग राजनीति में कैसे हैं." शिवसेना में शामिल होने से पहले प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस केी राष्ट्रीय प्रवक्ता थीं.  पिछले साल एकनाथ शिंदे समेत 40 विधायकों की बगावत के बाद शिवसेना में फूट पड़ गई और पार्टी दो गुटों में बंट गई थी. तभी से दोनों गुट एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं.

यह भी पढ़ें:
India TV-CNX Poll Survey: इन 4 राज्यों में विपक्षी गठबंधन INDIA फ्लॉप! सर्वे में सूपड़ा साफ, आंकड़े चौंका रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget