एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के नए हीरो, शिवसेना ने सामना में लिखा- बीजेपी पूरी तरह नग्न हो गई

महाराष्ट्र में एक बार फिर ठाकरे आला रे की गूंज सुनाई दे रही है. फडणवीस सरकार गिरने के बाद अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनेगी सरकार,कल शाम 6.40 बजे होगा शपथग्रहण.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में बदले सियासी घटनाक्रम के बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए बीजेपी पर हमला बोला है. सामना के जरिए शिवसेना ने बीजेपी को खूब खरी खोटी सुनाई है. सामना में लिखा है कि अजित पवार ने आखिरी क्षणों में अपना वस्त्रहरण रोक लिया लेकिन भाजपा पूरी तरह से नग्न हो गई. इसके साथ ही सीएम फडणवीस को भी निशाने पर लिया गया है.

महाराष्ट्र: सुबह आठ बजे शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, कल शाम शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे

सामना में लिखा, ''बहुमत का आंकड़ा न होने के बावजूद फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, यह पहला अपराध और जिसके समर्थन से शपथ ली, उन अजीत पवार के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के सारे आरोपों को चार घंटे में ही रद्द कर दिया, यह दूसरा अपराध. इस अपराध के लिए जगह चुना गया मुंबई के राजभवन को. जहां संविधान की रक्षा की जानी चाहिए, उन संविधान के संरक्षकों ने इस अपराध को कवच पहना दिया.''

28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, पहले 1 दिसंबर को होना था समारोह

अखबार में आगे लिखा, ''हम विधायकों को तोड़ेंगे और बहुमत साबित करेंगे, इस विकृति पर भी सर्वोच्च न्यायालय ने नकेल कसी. बहुमत निरीक्षण के दौरान गुप्त मतदान नहीं बल्कि इसका सीधा प्रसारण करो, ऐसा स्पष्ट आदेश न्यायालय ने दिया. अब ‘ईडी और इनकम टैक्स’ आदि भाजपा के कार्यकर्ता क्या करेंगे?''

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- यादगार पांच साल के लिए शुक्रिया

सामना में लिखा, ''हमारे द्वारा 162 लोगों का आंकड़ा दिखाने के बावजूद उन्होंने हमें झूठा ठहराने का घृणित प्रयास किया. अब बहुमत परीक्षण के पहले ही फडणवीस की सरकार भाग निकली. महाराष्ट्र में अब तक किसी भी सरकार या राजनीतिक पार्टी की इतनी बदनामी नहीं हुई थी. अजित पवार ने आखिरी क्षणों में अपना वस्त्रहरण रोक लिया लेकिन भाजपा पूरी तरह से नग्न हो गई. महाराष्ट्र का उद्दंड शोरगुल थम गया. अब सब शुभ होगा.''

80 घंटे तक सीएम रहे फडणवीस, तस्वीरों में जानें कम समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget