एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सुबह आठ बजे शुरू होगा विधानसभा का विशेष सत्र, कल शाम शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र में एक बार फिर ठाकरे आला रे की गूंज सुनाई दे रही है. फडणवीस सरकार गिरने के बाद अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनेगी सरकार,कल शाम 6.40 बजे होगा शपथग्रहण.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे का दी एंड होते ही, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र की राजनीति के हीरो बनकर उभर हैं. शिवसेना विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही सीएम पद की मांग कर रही थी. जिसे उद्धव ठाकरे ने साकार कर दिया है. कांग्रेस, एनसीपी और शिवनसेना गठबंधन ने उन्हें अपना नेता चुना है. कल शाम पौने 7 बजे, शिवाजी पार्क में वो सीएम पद की शपथ लेंगे.

20 साल बाद शिवसेना का सीएम बनाने में सबसे अहम भूमिका एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने निभाई. उनकी रणनीति के आगे बीजेपी का दांवपेच ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया. 80 घंटे में सीएम पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. 5 साल तक महाराष्ट्र के सीएम रहे फडणवीस अब विपक्ष में आ गये हैं.

28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे, पहले 1 दिसंबर को होना था समारोह

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 28 नवंबर को शाम पांच बजे से शपथ ग्रहण का ये समारोह शुरू हो जाएगा. शिवसेना के नेता चाहते हैं कि 28 नवंबर को ही शपथ हो. मुंबई के शिवाजी पार्क में ये कार्यक्रम होगा. इससे पहले ये खबर आई थी कि वे कल यानी बुधवार को ही शपथ ले सकते हैं. इसके बाद दिसंबर में शपथ ग्रहण की बात सामने आई और कहा गया कि वे 1 दिसंबर को शपथ लेंगे.

मुंबई के होटल ट्राइडेंट में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की संयुक्त बैठक में उद्धव ठाकरे को गठबंधन का नेता चुना गया. तीनों पार्टियों के गठबंधन को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के नाम से जाना जाएगा. एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट और शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल से मुलाकात की. इसके बाद उद्धव ठाकरे अपने घर मातोश्री पहुंचे और अपने पिता बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर के आगे सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया.

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- यादगार पांच साल के लिए शुक्रिया

राज्यपाल ने आज बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद कल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कालिदास कोलंबकर को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया और राजभवन में शपथ दिलाई. इसके साथ ही राज्यपाल ने आज सुबह आठ बजे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. इसमें महाराष्ट्र के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी जाएगी.

भावी सीएम बनने के बाद क्या बोले उद्धव ठाकरे? महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का नेता चुने जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने विधायकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम एक परिवार की तरह काम करेंगे. उन्होंने कहा, ‘’कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा समय आएगा. सोनिया गांधी का धन्यवाद. एक दूसरे पर विश्वास कर हम एक साथ आएं हैं. तीस साल जिसके साथ हमने दोस्ती निभाई उन्होंने हम पर विश्वास नहीं रखा. संघर्ष के दिनों में बाला साहेब की याद आती है. कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सीएम बनूंगा. आज अगर बाला साहेब होते तो खुश होते. इस सरकार में बहुत से लोग अनुभवी हैं. ये आम लोगों की सरकार है. हम सब परिवार की तरह काम करेंगे. आप सब सीएम हैं.’’

80 घंटे तक सीएम रहे फडणवीस, तस्वीरों में जानें कम समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं के नाम

80 घंटे में कैसे गिर गई देवेंद्र सरकार? शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने राज्य के डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने 23 नवंबर को बीजेपी को समर्थन दे दिया था. जिसके बाद उसी दिन देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. लेकिन करीब 80 घंटों के भीतर ही फडणवीस की सरकार गिर गई. अजित पवार के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. फडणवीस ने शिवसेना पर मौकापरस्ती सऔर हॉर्सट्रेडिंग करने के आरोप भी लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
Live: CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले NDMC का बड़ा फैसला, दो दिन बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget