एक्सप्लोरर

Shivsena Row: ठाकरे बनाम शिंदे विवाद पर कल होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, चीफ जस्टिस बोले- बीच में बाधित करना सही नहीं

Breaking News: उद्धव ठाकरे के वकील कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग के फैसले पररोक की मांग जिसे सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया.

Shiv Sena Symbol Row: उद्धव ठाकरे के वकील कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग के फैसले पर रोक की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने शिवसेना को लेकर गलत फैसला दिया है, उनको इस फैसले को पलट देना चाहिए. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि संविधान पीठ को इस मामले पर सुनवाई करने के लिए नियत किया गया है. उन्होंने कहा कि हम रोज होने वाला नियमित काम प्रभावित नहीं करना चाहते हैं इसलिए हम कल (22 फरवरी) को दोपहर 3.30 बजे इस मामले की सुनवाई करेंगे. 

चीफ जस्टिस ने कहा, सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ उद्धव बनाम शिंदे विवाद के दूसरे पहलुओं की पहले से ही विस्तृत सुनवाई कर रही है, इसलिए उसे बीच में बाधित करना सही नहीं होगा. उन्होंने कहा, वह नई याचिका को पहले पढ़ना चाहते हैं फिर वह कल दोपहर 3.30 बजे इस मामले की सुनवाई करेंगे.

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 5 जजों की संविधान पीठ शिंदे कैंप के 16 विधायकों की अयोग्यता, सरकार बनाने के लिए शिंदे को मिले निमंत्रण, नए स्पीकर के चुनाव जैसे कई मामलों पर उद्धव गुट की तरफ से उठाए गए सवालों पर दायर याचिका की आज सुनवाई कर रही है.

क्या है पूरा मामला?
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार (17 फरवरी) को एकनाथ शिंदे के धड़े को असली शिवसेना मानते हुए उसको पार्टी का नाम और सिंबल रखने का आदेश दिया था. इसके बाद उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर लिया. अपने 78 पन्नों के फैसले में निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे धड़े को उसे आवंटित किया हुआ नाम और चुनाव निशान जलती मशाल को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा उप-चुनाव तक रखने की अनुमति दी है. 

वहीं इस फैसले पर उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने आरोप लगाए कि निर्वाचन आयोग और शिंदे गुट के बीच 2000 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है. बीजेपी ने राउत के आरोपों को निराधार बताते हुए निर्वाचन आयोग से मामले की शिकायत की. 

Tunisha Sharma Suicide Case: दो महीने बाद मिलेगी आरोपी Sheezan Khan को जमानत! पुलिस ने दाखिल की 524 पेज की चार्जशीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget