एक्सप्लोरर

शिवसेना ने RSS-VHP से पूछा- क्या PM मोदी की हार के डर से राम मंदिर का मुद्दा टाला?

शिवसेना ने कहा कि 2019 के चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा मोदी परिवार के लिए मुसीबत न बन जाए इसलिए संघ परिवार ने यह रुख अपनाया है क्या?

मुंबई: केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने राम मंदिर के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) पर निशाना साधा है. वीएचपी ने कहा है कि वह चुनाव बाद राम मंदिर के मुद्दे पर फैसला करेगी. वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि संघ लोकसभा चुनाव के बाद राम मंदिर निर्माण शुरू कर देगा, चाहे केंद्र में किसी की भी पार्टी की सरकार बने. दोनों ही संगठनों के फैसले पर शिवसेना ने सामना में लेख लिखकर निशाना साधा है.

शिवसेना ने कहा, ''अयोध्या के राम मंदिर के बारे में मोदी सरकार टालमटोल कर रही है. अब विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी राम मंदिर के मामले में मुंह छिपाना शुरू कर दिया है. केंद्र में किसी की भी सरकार हो लोकसभा चुनाव के बाद ‘संघ’ राम मंदिर का निर्माण शुरू करेगा, ऐसा सरसंघचालक मोहनराव भागवत ने घोषणा की है. दो दिन पहले विश्व हिंदू परिषद ने इसी तरह की बात रखी. इसका अर्थ ऐसा है कि राम मंदिर के मामले को हिंदुत्ववादी संगठनों ने ही लपेटकर रखा हुआ है.''

शिवसेना ने कहा, ''2019 के चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा मोदी परिवार के लिए मुसीबत न बन जाए इसलिए संघ परिवार ने यह रुख अपनाया है क्या? राम मंदिर राजनीतिक मुद्दा न बने और मोदी परिवार को लोगों के सामने जाते समय मुश्किलें पैदा न हों, ऐसा अब दिखाई देता है.''

प्रशांत किशोर ने की शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात

पार्टी ने कहा, ''चुनाव के बाद मंदिर का मामला देखेंगे, मतलब क्या देखेंगे? मोदी सरकार २०१९ के पहले अध्यादेश निकालकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू करे, ऐसी श्री मोहनराव भागवत की ही मांग थी. विश्व हिंदू परिषद ने देशभर में जो सभाएं धर्म संसद के बैनर तले कीं, उसमें की प्रमुख मांग भी अयोध्या में राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाने की थी.''

शिवसेना ने कहा, ''2019 के चुनाव में बहुमत मिलेगा, ऐसा नहीं लगता. इसलिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नीतीश कुमार और रामविलास पासवान की राम मंदिर के बारे में निश्चित तौर पर भूमिका क्या है? उन्हें राम मंदिर चाहिए या नहीं? इसे अभी समझना होगा. ये दोनों नेता ‘बाबरी’वादी हैं तथा पासवान ने मंदिर के मामले में हमेशा विरोधी भूमिका अपनाई इसीलिए आज बीजेपी के पास बहुमत है. इसलिए आज ही इस मामले पर निर्णय हो जाए, यह हमारी मांग है ही.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget