एक्सप्लोरर

क्या खत्म हो गई शिवसेना के नाम और सिंबल की लड़ाई? जानें अब कैसे लड़ा जाएगा चुनाव

Fight Over ‘Real’ Sena: एक तरफ उद्धव ठाकरे अपने गुट पर पिता दिवंगत बाल ठाकरे की विरासत का दावा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे अपने गुट को 'असली' बता रहे हैं.

Uddhav Thackeray Vs Eknath Shinde: चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुटों के बीच खींचतान देखते हुए शिवसेना के नाम और चिन्ह के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है. अब सवाल यह है कि क्या ठाकरे और शिंदे के बीच नाम और सिंबल की लड़ाई थमेगी? मूल शिवसेना का चुनाव चिह्न लंबे समय से धनुष बाण है, जिसपर दोनों ही गुट दावा कर रहे हैं. एक तरफ ठाकरे अपने पिता दिवंगत बाल ठाकरे की विरासत का दावा कर रहे हैं तो दूसरी ओर एकनाथ शिंदे इसे अपना बता रहे हैं.

फिलहाल नाम और सिंबल की लड़ाई खत्म होती नजर नहीं आ रही है. चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ अब उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है. इसे लेकर आज (9 अक्टूबर) को मातोश्री में बैठक भी होनी है. माना जा रहा है कि अब यह लड़ाई और लंबी चलने वाली है. उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना (Shiv Sena) ने इस फैसले को अन्याय करार दिया है. उनके बेटे आदित्य ठाकरे और शिवसेना के नेता ने भी इसे शिंदे गुट की शर्मनाक हरकत बताया है. 

शिंदे गुट ने किया फैसला का स्वागत

शिंदे गुट ने निर्वाचन आयोग के इस फैसले को सही बताया है. पार्टी के नेता व सासंद प्रतापराव जाधव ने कहा कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ गठबंधन करके शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की विचारधारा को त्याग दिया है. 

दोनों को 'असली' शिवसेना होने का दावा 

एक तरफ जहां उद्धव ठाकरे लगातार दिवंगत बाल ठाकरे के पुत्र होने के चलते अपने गुट को असली 'शिवसेना' बता रहे हैं तो वहीं, एकनाथ शिंदे भी पीछे नहीं हट रहे हैं. उन्होंने पहले भी हिंदी लेखक हरिवंशराय बच्चन के एक उद्धरण के साथ एक ट्वीट शेयर किया था, जिसमें कहा गया है- 'मेरे बेटे, पुत्र होने के कारण मेरा उत्तराधिकारी नहीं होगा, जो मेरा उत्तराधिकारी होगा वह मेरा पुत्र होगा'. 

दोनों गुट नहीं कर पाएंगे नाम-चिन्ह का इस्तेमाल

चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद अब उद्धव और एकनाथ दोनों में कोई भी गुट इस चुनाव चिन्ह का प्रयोग नहीं कर पाएगा. चुनाव आयोग दोनों ही गुटों को अलग-अलग सिंबल देगा जिस पर उपचुनाव के प्रत्याशी उतारे जाएंगे. चुनाव आयोग ने साफ कहा कि अंधेरी पूर्व में होने वाले उपचुनाव में दोनों गुटों में से किसी को भी शिवसेना का नाम और उसका चुनाव चिन्ह इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है. 

कुछ ऐसी ही थी चिराग-पारस की सियासी लड़ाई

चुनाव आयोग ने यह पहली बार नहीं किया है जब सियासी लड़ाई को बढ़ता देख किसी पार्टी के नाम और चिन्ह पर रोक लगाई गई. इससे पहले भी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में चाचा-भतीजे के बीच चली लड़ाई में ऐसा ही फैसला सामने आया था. चिराग पासवान (Chirag Paswan) और चाचा पशुपति पारस (Pashupati Paras) के बीच जारी लड़ाई को देखते हुए तब पार्टी चुनाव चिन्ह को ही अंतिम फैसला आने तक फ्रीज कर दिया था. बिहार विधानसभा उपचुनाव से पहले चुनाव चिन्ह (बंगले) को लेकर चली इस सियासी लड़ाई ने भी खूब सुर्खियां बटौरी थी. 

ये भी पढ़ें: 

ECI के फैसले के खिलाफ उद्धव गुट खटखटाएगा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा? आज दोपहर 12 बजे मातोश्री में मीटिंग

Maharashtra: शिवसेना और तीर-कमान पर EC के फैसले को ठाकरे गुट ने बताया ‘अन्याय’, शिंदे गुट की तरफ से आया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget