एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray Vs Shinde: शिवसेना की ऑफिशियल वेबसाइट हुई डिलीट, ट्विटर हैंडल का नाम भी बदला

Maharashtra की राजनीति में असली शिवसेना की लड़ाई जारी है. चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ अब उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं.

Shiv Sena Website Deleted: चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को 'असली शिवसेना' के रूप में मान्यता दे दी है. इसे उद्धव ठाकरे गुट के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि, ठाकरे ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. इसी बीच एक और अहम बात सामने आई है. चुनाव आयोग के फैसले के बाद शिवसेना की आधिकारिक वेबसाइट को डिलीट (Shiv Sena Webiste Deleted) कर दिया गया है. साथ ही, शिवसेना के ऑफिशिलय ट्विटर हैंडल के नाम में भी बदलाव किया गया है.

17 फरवरी को चुनाव आयोग ने शिवसेना का नाम और चुनाव निशान एकनाथ शिंदे गुट को दे दिया है. इसके बाद से अब शिवसेना के हकदार एकनाथ शिंदे बन गए हैं. ऐसे में उद्धव ठाकरे गुट का फिलहाल आधिकारिक रूप से शिवसेना नाम और चुनाव निशान पर कोई हक नहीं है. इसी को ध्यान में रखते हुए ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से का नाम अब 'शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे' कर दिया गया है. नाम बदलने की वजह से हैंडल का ब्लू टिक भी चला गया है.


Uddhav Thackeray Vs Shinde: शिवसेना की ऑफिशियल वेबसाइट हुई डिलीट, ट्विटर हैंडल का नाम भी बदला

वेबसाइट का लिंक अभी भी मौजूद

शिवसेना की आधिकारिक वेबसाइट भी अब काम नहीं कर रही है. हालांकि, इसके बावजूद उद्धव ठाकरे गुट के बायो में Shivsena.in का लिंक मौजूद है. इसे अभी तक नहीं हटाया गया है. लिंक को ओपन करने पर पता चलता है कि वेबसाइट को डिलीट कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर हुए इस अपडेट को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के किसी नेता आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उद्धव ठाकरे

शिवसेना नाम और चुनाव निशान को लेकर उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है. उद्धव ठाकरे के गुट का कहना है कि चुनाव आयोग ने उनके तर्कों को नजरअंदाज करते हुए शिंदे गुट के लिए फैसला सुनाया. इससे पहले, संजय राउत ने कहा था कि शिवसेना के नाम और चुनाव निशान को खरीदने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का सौदा किया गया है.

'आंखे खुली रखनी चाहिए'

वहीं, उद्धव ठाकरे ने रविवार (19 फरवरी) को चुनाव आयोग के फैसले का जिक्र कर कहा कि सभी पार्टियों को अपनी आंखे खुली रखने और सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा, "जो शिवसेना के साथ हुआ, जिस तरह से हमारे साथ व्यवहार किया गया, वह आपके साथ भी हो सकता है. सभी पार्टियों को अपनी आंखे खुली रखनी चाहिए और सतर्क रहना चाहिए."

ये भी पढ़ें- Shiv Sena Row: बालासाहेब की विरासत की लड़ाई! उद्धव बोले- मेरे पिता ने मुझे गुलामी नहीं सिखाई, शिंदे और शाह ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget