एक्सप्लोरर

राफेल डील: विपक्ष के बाद अब सहयोगी ने उठाए सवाल, शिवसेना बोली- पीएम मोदी खुद दें जवाब

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राफेल सौदे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी को राफेल पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए.

मुंबई: विपक्ष के बाद अब सहयोगी पार्टी शिवसेना ने राफेल सौदे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया है. शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कहा कि पीएम मोदी को राफेल पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए.

राउत ने कहा, ''बोफोर्स की तरह ही राफेल मुद्दा भी है. दोनों में सिर्फ आंकड़ों का फर्क है. फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने भी कहा है और उनकी बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उन्हीं की सरकार के दौरान बातचीत हुई थी.'' संजय राउत आगे कहते हैं, ''राफेल के मुद्दे पर जवाब देने की जिम्मेदारी हमारे प्रधानमंत्री की है. कांग्रेस अध्यक्ष क्या कह रहे हैं उससे हमको मतलब नहीं लेकिन देश को सच पता चलना चाहिए. राफेल के मुद्दे पर बीजेपी के किसी प्रवक्ता को नहीं बल्कि खुद प्रधानमंत्री को सामने आना चाहिए और जवाब देना चाहिए.''

संजय राउत का बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अब तक कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल राफेल को लेकर सरकार पर हमलावर थे. यह पहला मौका है जब बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने प्रधानमंत्री से चुप्पी तोड़ने की मांग की है.

राफेल पर नए खुलासे के बाद राहुल गांधी का हमला, कहा- पीएम भ्रष्ट और अनिल अंबानी के चौकीदार हैं

राहुल गांधी ने उठाए सवाल

राफेल फाइटर जेट पर हुए नए खुलासे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश के युवाओं को बताना चाहता हूं कि हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री भ्रष्ट है. राफेल मामले में सीधे प्रधानमंत्री पर आरोप लग रहे हैं लेकिन वे चुप हैं. राहुल गांधी ने अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 30 हजार करोड़ रुपये वायुसेना से लेकर अनिल अंबानी की जेब में डाले. बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'चोर' कहा था.

राहुल गांधी ने कहा, ''प्रधानमंत्री से हमने लोकसभा में भी सवाल पूछे थे. पूरा देश राफेल की बात कर रहा है, प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता. सुना है कि निर्मला सीतारमण फ्रांस गईं हैं. पता नहीं ऐसी क्या इमरजेंसी है कि रक्षा मंत्री फ्रांस जाकर दसॉल्ट फैक्ट्री जाना है. आप कल्पना कर सकते हैं कि क्या हो रहा है.''

आज राफेल पर क्या खुलासा हुआ है? फ्रांस की मीडिया ने राफेल डील को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. बुधवार को हुए इस खुलासे में राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ड एविएशन के आंतरिक दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा गया है कि इसे ऑफसेट पार्टनर के तौर पर अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस के अलावा कोई विकल्प दिया ही नहीं गया था. वहीं, डसॉल्ट ने अपनी सफाई में कहा है कि राफेल डील में ऑफसेट पार्टनर का होनी जरूरी थी, लेकिन इसके लिए पार्टनर के तौर पर सिर्फ रिलायंस कंपनी के विकल्प जैसी बात नहीं थी. किसी भी कंपनी को चुनने के लिए डसॉल्ट स्वतंत्र था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget