एक्सप्लोरर

अपनी ही सरकार के खिलाफ बोले शिवसेना विधायक तानाजी सावंत, NCP के मंत्रियों पर साधा निशाना

महाराष्ट्र की परांदा विधानसभा सीट से शिवसेना विधायक तानाजी सावंत ने अपनी सरकार के खिलाफ बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने एनसीपी नेताओं पर निशाना साधा. तानाजी पिछली सरकार में जल संवर्धन मंत्री रह चुके हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना के एक विधायक अपनी ही सरकार से नाराज दिखाई दिए और सरकार में शिवसेना की सहयोगी एनसीपी के नतोओं को खुलेआम आड़े हाथों लिया. ये विधायक हैं तानाजी सावंत जो कि राज्य की परांदा विधानसभा सीट से चुने गए हैं. जब से महाराष्ट्र में तीन पार्टियों की उद्धव सरकार बनी है, तब से तीनों ही पार्टियों के नेताओं की ओर से दिए गए बयानों की वजह से कोई न कोई विवाद खड़ा हो रहा है. ताजा विवाद शुरू हुआ है शिवसेना विधायक तानाजी सावंत के बयान से, जो कि पिछली देवेंद्र फडणवीस की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. सावंत ने ये कहकर बवाल खड़ा कर दिया कि मौजूदा सरकार के कई मंत्री मराठवाड़ा विरोधी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम महाराष्ट्र से आने वाले कई मंत्री मराठवाड़ा विरोधी हरकतें कर रहे हैं. उन्होंने राज्य की पिछली बीजेपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा, " पिछली सरकार ने सूखे से ग्रस्त मराठवाड़ा में पानी सप्लाई करने के लिए उचित कदम उठाए थे." दरअसल तानाजी सावंत का निशाना एनसीपी के नेताओं पर था जो कि पश्चिम महाराष्ट्र से आते हैं. सावंत ने राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार पर निशाना साधते हुए कहा, "वे मराठवाड़ा को जलआपूर्ति करने वाले वॉटर ग्रिड बंद करने की बात कर रहे हैं जो हम होने नहीं देंगे." बता दें तानाजी सावंत फडणवीस सरकार में जल संवर्धन मंत्री थे और मौजूदा सरकार में भी मंत्री पद मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन ऐन वक्त पर उनका नाम कट गया. सावंत के कटुवचनों के पीछे यही कारण माना जा रहा है. तानाजी सावंत के आरोपों पर एनसीपी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इससे पहले शिवसेना के संजय राउत और कांग्रेस के अशोक चव्हाण की ओर से दिए गए बयानों की वजह से विवाद हो चुका है. बयानों से उपजे ऐसे तमाम विवादों के बाद तीनों ही पार्टियों के आला नेताओं को आकर सफाई देनी पड़ती है कि सरकार को कोई खतरा नहीं है और महाराष्ट्र सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी. ये भी पढ़ें योगी सरकार के मंत्री और विधायक होंगे हाईटेक, पेपरलेस होंगी कैबिनेट की बैठकें! कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- भारत में अब तक तीन मामले कंफर्म पाए गए, 21 एयरपोर्ट पर हो रही है निगरानी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget