एक्सप्लोरर

Ramesh Latke Passes Away: दुबई में फैमिली वैकेशन के दौरान मुंबई के शिवसेना विधायक रमेश लटके का निधन

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘लटके का दुबई में बुधवार को निधन हो गया, जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे.’’ लटके मुंबई शहर के अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे.

Ramesh Latke Passes Away: शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र के विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 52 वर्ष के थे. पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘लटके का दुबई में बुधवार को निधन हो गया, जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे.’’ लटके मुंबई शहर के अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे.

पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उनके शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी के अन्य नेताओं को सूचित कर दिया है. हमें उम्मीद है कि शव गुरुवार को वापस लाया जाएगा.’’ महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है.

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने रमेश लटके ने निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- "रमेश लटके जी के निधन की खबर सुनकर दुखी और अचंभित हूं. उनकी काम करने की ऊर्जा, कोरोना के दौरान काम को लेकर उनका समर्पण और अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ संपर्क बहुत ही शानदार था. वह बहुत याद आते रहेंगे, उन्होंने बहुत ही जल्दी दुनिया को अलविदा कर दिया. उनके परिवार, दोस्त और शुभचिंतकों के प्रति मेरी तरफ से सांत्वना है."

बीजेपी नेता नीतेश राणे ने ट्वीट करते हुए कहा- "शिवसेना के विधायक रमेश लटके के निधन की खबर सुनकर हैरानी हुई. कुछ महीने पहले कोंकण जाने वाली फ्लाइट में आंगनवाड़ी यात्रा के दौरान उनके साथ मीटिंग याद है. मैंने उन्हें डाइटिंग के चलते वजन कम करने के लिए उनकी तारीफ की थी. वे पार्टी लाइन्स से बढ़कर मेरे लिए दोस्त थे. विश्वास नहीं हो रहा है."

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी की सरकार है. यहां पर शिवसेना, कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के साथ मिलकर सरकार चला रही है.

ये भी पढ़ें: Honeytrap: दुश्मन देश के हनी ट्रैप में फंसा भारतीय वायु सेना का जवान, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget