एक्सप्लोरर

पेज थ्री हिरोइन के अवैध निर्माण गिराने का विरोध करने वाले गरीब की बेटी को जलाने पर चुप क्यों हैं- संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने हाथरस गैंगरेप में पीड़िता के शव को प्रशासन द्वारा जलाने की निंदा की है. उन्होंने पीडि़ता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हुई धक्कामुक्की का भी विरोध किया है.

मुंबई: हाथरस में दलित बेटी की नृशंश हत्या ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान राहुल गांधी से पुलिस ने धक्कामुक्की भी की. इस मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि अगर एक दलित और पीड़ित लड़की को बेरहमी से जलाया जाता है और उसके परिवार के आक्रोश को दबाया जाता है तो इस सरकार को 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने राहुल गांधी के साथ हुए बर्ताव पर भी आपत्ति दर्ज कराई है.

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का इस्तीफा अगर मायावती जी मांगेंगी तो उसमें कोई दम नहीं है. जब तक एनडीए के सहयोगी रामदास अठावले, योगी से इस्तीफा नहीं मांगते वो त्यागपत्र नहीं देंगे. महाराष्ट्र के दलित नेता और सत्ताधारी एनडीए के सहयोगी रामदास अठावले पर राउत ने निशाना साधा. उन्होंने कंगना रनौत प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा, ' किसी पेज थ्री वाली अभिनेत्री के अवैध निर्माण की कार्रवाई पर बोलने वाले अब कहां गए? जब किसी गरीब की बेटी जलती है तो मुंह बंद क्यों हैं ये कैसे समाज में हम रह रहे हैं.'

बता दें कि हाथरस पीड़िता के साथ हुई दरिंदगी के बाद 14 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद वो हार गई. उसकी मौत के बाद प्रशासन का रवैया सवालों के घेरे में है. पुलिस ने जिस तरह रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया वह भी परिवार वालों की अनुमति और उपस्थिति के बिना. इससे लोगों में काफी रोष है. सभी विपक्षी पार्टियों ने इसका विरोध किया है. बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक के सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की है. वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीडि़ता के गांव जाने से पुलिस ने रोक दिया.

गुरूवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे. इस दौरान ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को रोक दिया. इसके बाद राहुल और प्रियंका एक ही गाड़ी में सवार होकर आगे बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. राहुल गांधी ने पूछा कि अकेले जाना धारा 144 का उल्लंघन कैसे है? इस पर पुलिस ने कहा कि धारा 188 के तहत कार्रवाई हो रही है. इस दौरान जब राहुल गांधी एबीपी न्यूज से बात कर रहे थे तभी पुलिस की धक्कामुक्की से राहुल गांधी गिर भी गए. हालांकि राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा कभी-कभी हो जाता है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget