एक्सप्लोरर

Sanjay Raut On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के 'केरोसिन' वाले बयान पर संजय राउत का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

Sanjay Raut: शिवसेना नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी आइडियाज फॉर इंडिया कार्यक्रम में दिए गए बयान का समर्थन किया है.

Sanjay Raut On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी आइडियाज फॉर इंडिया कार्यक्रम में भाग लेते हुए बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दी है और एक चिंगारी से आग भड़क सकती है. राहुल गांधी के इस बयान के बाद तेजी से सियासी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. बीजेपी जहां इस बयान को लेकर हमलावर हो गई है. तो वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान को सही ठहराया है. 

संजय राउत ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो बात कही है, वह सच है. जो बीजेपी के विरोधी हैं, उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां जिस प्रकार से मुहीम चला रही हैं, ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. देश में लोग आज भी डरे हुए हैं. 

राहुल ने पाकिस्तान से की तुलना 
बता दें कि, राहुल गांधी ने कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भारत की तुलना पाकिस्तान से की है. राहुल ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए भारत सोने की चिड़िया है और कर्मों के आधार पर उसका हिस्सा बांटना चाहते हैं, जिसमें दलितों के लिए कोई जगह नहीं है. 

बीजेपी ने राहुल के बयान पर किया पलटवार
वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी जी, मिट्टी का तेल तो कांग्रेस पार्टी छिड़कती है. 1984 का जो नरसंहार हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कत्लेआम करवाया, उस मिट्टी के तेल को डालने वाले कांग्रेस के ही नेता थे. राहुल गांधी जी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं. ये आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की वो मोदी जी से नफरत करते-करते भारत माता के खिलाफ ही व्यक्तव्य देने लगे हैं. 

सौहार्द बिगाड़ने में लगी- भाटिया
भाटिया ने कहा कि एक हताश कांग्रेस और उसके विफल नेता राहुल गांधी जब भी विदेशी धरती पर जाते हैं, उनके व्यक्तव्य कहीं न कहीं ये दर्शाते हैं कि कांग्रेस पार्टी 1984 से लेकर अब तक, देश में आग लगाने, सौहार्द बिगाड़ने में लगी है. आप बीजेपी का विरोध कर सकते हैं, स्वस्थ्य राजनीति का ये एक हिस्सा है. लेकिन आप हमारे देश के लिए अपशब्द कहेंगे, बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो ना केवल बीजेपी इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी बल्कि देश की जनता भी इसका विरोध करेगी. 

ये भी पढ़ें- 

Navjot Singh Sidhu in Jail: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को मिला ये कैदी नंबर, जेल में ऐसे गुजरी पहली रात 

Pan Masala Ad: अमिताभ, रणवीर, अजय और शाहरुख़ पर एफआईआर दर्ज, पान मसाला विज्ञापन से बढ़ीं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget