एक्सप्लोरर

शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने कहा- मैंने इस्तीफा नहीं दिया, कल उद्धव ठाकरे से मुलाकात करूंगा

औरंगाबाद के सिलोद से शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा कि मैं शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ठाकरे से कल मुंबई में मुलाकात करूंगा और उसके बाद बोलूंगा.

औरंगाबाद: शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने कहा है कि उन्होंने राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा नहीं दिया है. सत्तार ने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. सत्तार के बारे में अटकलें थीं कि उन्होंने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उन्हें कैबिनेट दर्जा नहीं मिला.

इससे पहले दिन में शिवसेना नेताओं ने इन खबरों को खारिज किया था कि राज्यमंत्री सत्तार ने इस्तीफा दे दिया है क्योंकि वह एक कैबिनेट दर्जा चाहते थे. सत्तार से जब शनिवार शाम में यह पूछा गया कि क्या उन्होंने इस्तीफा दिया है तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ठाकरे से कल मुंबई में मुलाकात करूंगा और उसके बाद बोलूंगा.’’ इससे पहले शिवसेना नेता खोटकर ने सत्तार से मुलाकात की थी.

खोटकर ने कहा, ‘‘सत्तार की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और (वरिष्ठ शिवसेना नेता) एकनाथ शिंदे से बात हुई है. ठाकरे ने उन्हें रविवार को मुम्बई बुलाया है. मुख्यमंत्री मातोश्री (ठाकरे आवास) में दोपहर साढ़े 12 बजे सत्तार से मिलेंगे.’’ औरंगाबाद के सिलोद से विधायक सत्तार पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हो गए थे.

महाराष्ट्र में हुआ मंत्रालय का बंटवारा, अजित पवार को मिला वित्त और आदित्य ठाकरे बने पर्यावरण मंत्री- सूत्र

उन्हें शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया था. इस बीच औरंगाबाद से शिवसेना के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत खैरे ने सत्तार पर निशाना साधा और उन्हें ‘‘विश्वासघाती’’ बताया. खैरे ने आरोप लगाया कि सत्तार के समर्थकों ने यहां दिन में हुए जिला परिषद चुनाव में महा विकास अघाडी उम्मीदवार का समर्थन नहीं किया.

औरंगाबाद से पूर्व सांसद ने कहा, ‘‘उन्हें पवित्र मातोश्री में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए.’’ इस बीच महा विकास अघाडी (कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना) उम्मीदवार मीना शेल्के लॉटरी से जिला परिषद अध्यक्ष चुन ली गई जब उनकी प्रतिद्वंद्वर शिवसेना की देवयानी डोंगगांवकर में ‘टाई’ हो गया.

स्थानीय शिवसेना नेताओं ने दावा किया कि डोंगगांवकर ने शेल्के का समर्थन करने के पार्टी के निर्णय के खिलाफ जाकर अपना नामांकन दाखिल किया था.

5 बड़ी ख़बरें: CM केजरीवाल का CAA पर सवाल, कोटा में बच्चों की मौत पर घिरे अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget