एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में हुआ मंत्रालय का बंटवारा, अजित पवार को मिला वित्त और आदित्य ठाकरे बने पर्यावरण मंत्री- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी के नेता अनिल देशमुख को गृह विभाग और अजित पवार को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली है. सूत्रों ने बताया कि बालासाहेब थोराट को राजस्व मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है.

मुंबई: महाराष्ट्र में चली लंबी खींचतान के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के बालासाहेब थोराट को राजस्व, अशोक चव्हाण को पीडबल्यूडी, शिवसेना के एकनाथ शिंदे को नगरविकास, दादा भुसे को कृषि मंत्रालय मिला है. सूत्रों ने बताया कि एनसीपी नेता अनिल देशमुख को गृह विभाग और अजित पवार को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली है. गृह राज्य मंत्री का पद एक शिवसेना को और एक कांग्रेस को मिला है. आधिकारिक एलान से पहले एबीपी न्यूज़ के पास मंत्रियों और उनके विभागों की सूची है जिसे महाराष्ट्र विकास आघाडी की सरकार राज्यपाल को सौंपेगी-

शिवसेना के मंत्री और विभाग एकनाथ शिंदे - नगर विकास सुभाष देसाई - उद्योग उदय सामंत - उच्च तंत्र शिक्षण आदित्य ठाकरे - पर्यटन, पर्यावरण अनिल परब- परिवहन, संसदीय कामकाज शंकरराव गडाख - जलसंधारण संदिपान भुमरे - रोजगार अवसर गुलाबराव पाटील - जल दादा भुसे - कृषि संजय राठोड - वन मंत्रालय

एनसीपी- मंत्री और विभाग अजित पवार - वित्त अनिल देशमुख - गृहमंत्री छगन भुजबल - अन्न व नागरी पुरवठा दिलीप वलसे पाटील- राज्य उत्पादन शुल्क, कामगार बालासाहेब पाटील - सहकार राजेश टोपे- आरोग्य (स्वास्थ्य) जितेंद्र आव्हाड - गृहनिर्माण धनंजय मुंडे - सामाजिक न्याय राजेंद्र शिंगणे - अन्न व औषध प्रशासन हसन मुश्रीफ - ग्राम विकास

कांग्रेस - मंत्री और विभाग बालासाहेब थोराट - राजस्व अशोक चव्हाण - PWD पब्लिक वर्क्स नितीन राऊत - ऊर्जा विजय वड्डेटीवार - ओबीसी ,खार जमिनी,मदत और पुनर्वसन के.सी.पाडवी - आदिवासी विकास यशोमती ठाकूर - महिला व बालकल्याण अमित देशमुख - वैद्यकीय शिक्षण और सांस्कृतिक सुनील केदार - दुग्ध विकास व पशुसंवर्धन वर्षा गायकवाड - स्कूली शिक्षण अस्लम शेख - वस्त्रोद्योग, मत्स्य व्यवसाय

उद्धव ठाकरे सरकार में जिन मंत्रियों को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है उन्हीं कौन-कौन से विभाग दिए गए हैं उसकी सूची- शंभूराज देसाई - गृह राज्यमंत्री (ग्रामीण) अब्दुल सत्तार - राजस्व, ग्रामविकास बच्चू कडू - जल , शालेय शिक्षण, कामगार सतेज पाटील - गृह राज्यमंत्री (शहर) विश्वजित कदम - कृषी आणि सहकार राज्यमंत्री राजेंद्र यड्रावकर- आरोग्य, सांस्कृतिक, अन्न औषध प्रशासन राज्यमंत्री अदिती तटकरे - उद्योग, पर्यटन, क्रीडा राज्यमंत्री दत्ता भरणे - जलसंधारण, सामान्य प्रशासन संजय बनसोडे - पर्यावरण, पाणीपुरवठा, सार्वजनिक बांधकाम राज्यमंत्री प्राजक्त तनपुरे - राज्यमंत्री नगरविकास, उर्जा, उच्च तंत्र शिक्षण

एनसीपी ने विभागों के बंटवारे में देरी को लेकर आज ही कहा कि उद्धव ठाकरे नीत सरकार कुछ नए विभाग बनाने पर विचार कर रही है, इसलिए मंत्रियों को विभागों का बंटवारे करने में समय लग रहा है. एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की इन खबरों के मद्देनजर यह बयान दिया, जिनमें दावा किया गया है कि तीनों सत्तारूढ़ दलों के बीच विभागों के बंटवारे पर मतभेद के कारण आवंटन में देरी हो रही है.

5 बड़ी ख़बरें: CM केजरीवाल का CAA पर सवाल, कोटा में बच्चों की मौत पर घिरे अशोक गहलोत

एनसीपी नेता ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘सरकार नए विभागों के गठन पर विचार कर रही है, इसलिए इसमें समय लग रहा है और कोई बात नहीं है.’’ उन्होंने फोन पर कहा, ‘‘आवंटन सोमवार तक हो जाना चाहिए.’’ हालांकि मलिक ने विस्तार से कुछ नहीं बताया लेकिन सूत्रों ने बताया कि सरकार को मुख्यमंत्री कार्यालय, वाणिज्य, मेट्रो और अन्य के लिए नए मंत्री मिल सकते है.

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के दो-दो सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 28 नवम्बर को शपथ ली थी. इसके बाद 30 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था. सूत्रों ने बताया कि सरकार में दो अतिरिक्त विभागों की मांग कर रही कांग्रेस ने उसे दिए गए विभागों के साथ मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री को शुक्रवार को सौंप दी थी.

सत्तार के इस्तीफे से हिली महाराष्ट्र की सियासत, फडणवीस बोले- यह पतन की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA गठबंधन को जवाब देना होगा', चढ़ावा चोरी और पेलेट गन पर फायर हुए खरगे
'INDIA गठबंधन को जवाब देना होगा', चढ़ावा चोरी और पेलेट गन पर फायर हुए खरगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 75000 रुपए, असम सरकार का बड़ा फैसला
बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 75000 रुपए, असम सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget