एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे से मुलाकात से पहले अमित शाह को शिवसेना का झटका, बोली- अकेले लड़ेंगे 2019 का चुनाव

अमित शाह और उद्धव ठाकरे की आज मुंबई के मातोश्री में होने वाली मुलाकात से पहले शिवसेना ने कहा कि उपचुनाव में बीजेपी की दुर्दशा होने के बाद वह क्यों मिल रहे हैं? यह भी एक सवाल है. शिवसेना ने साथ ही कहा कि वह अपने दम पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी.

मुंबई: केंद्र और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा है कि वह 2019 में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. साथ ही शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि संपर्क मुहीम के तहत मोदी विश्व भ्रमण पर और अमित शाह देश भ्रमण पर हैं. वे उपचुनाव में बीजेपी की दुर्दशा होने के बाद क्यों मिल रहे हैं? यह बड़ा सवाल है. शिवसेना ने बीजेपी के 'संपर्क फॉर समर्थन' मुहिम को संपर्क घोटाला करार दिया.

शिवसेना ने बीजेपी पर ऐसे समय में निशाना साधा है जब अमित शाह 'संपर्क फॉर समर्थन' के तहत आज मुंबई जाकर उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने वाले हैं. अमित शाह की कोशिश है की शिवसेना 2019 का चुनाव साथ लड़े. वहीं शिवसेना लगातार बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रही है. हाल ही में पालघर लोकसभा उपचुनाव में शिवसेना ने बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे.

शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में 'चलो 'संपर्क' खेलें!' हेडलाइन से लिखे संपादकीय में कहा, ''उपचुनाव में बीजेपी की दुर्दशा होने के बाद क्यों मिल रहे हैं? यह भी एक सवाल है. 2019 का चुनाव शिवसेना अपने दम पर लड़ने वाली है. पालघर उपचुनाव के नतीजे ने शिवसेना का स्वबल दिखा दिया है. ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस संपर्क अभियान के पीछे 2019 का सार्वजनिक चुनाव एक वजह हो सकती है. लेकिन मूलत: सत्ताधारी दल का जनता से संपर्क टूट गया है और उसके पीछे की वजह ढूंढनी होगी.''

योगी-रामदेव में बात बनी! CM बोले- यूपी से बाहर नहीं जाने देंगे पतंजलि का फूड पार्क

सामना में आगे लिखा गया है, ''आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी के संपर्क तोड़ लिया है इसलिए शाह के संपर्क अभियान में नायडू मुलाकात का समावेश है क्या? चंद्रबाबू नहीं होंगे तो आंध्र में जगनमोहन रेड्डी संपर्क के लिए तैयार हैं ही. सच तो यह है कि सबसे बड़ा संपर्क घोटाला बिहार में जारी है. नीतीश कुमार का जनता दल यूनाइटेड और बीजेपी की संयुक्त सरकार बिहार में आई लेकिन इन दोनों में दूसरा, तीसरा, हनीमून खत्म होता दिखाई दे रहा है. नीतीश ने नोटबंदी पर सवाल उठाए हैं. शुरू में नीतीश नोटबंदी के वकील थे और नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म होगा, कालाधन बाहर आएगा, ऐसा सपना देख रहे थे. उसी स्वप्नावस्था में उन्होंने बीजेपी से गंधर्व विवाह कर नया संपर्क निर्माण किया. अब वे सपने से जाग चुके हैं. नीतीश का जनाधार गिरने लगा है. उन्हें लग रहा था कि लालू को जेल भेजने से बिहार का मैदान खाली हो जाएगा, लेकिन भ्रम टूट गया.''

शिवसेना ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की हवा बह रही है. महाराष्ट्र में भी सत्ता परिवर्तन अटल है. अमित शाह का लक्ष्य लोकसभा में कम से कम 350 सीट जीतने का है. 350 सीट मिलेगी तो वह अयोध्या मे राम मंदिर बनाएंगे, ऐसा बीड़ा उन्होंने उठाया है. उनकी जिद को सलाम करना होगा.

सामना में कहा गया है, ''देश में पेट्रोल के भाव भड़कने से महंगाई बढ़ रही है. किसान हड़ताल पर हैं और किसानों का सरकार से संपर्क टूटने के कारण हड़ताल को असफल करने का काम जारी है. पालघर साम, दाम, दंड, भेद में जीता. उसी तरह साम, दाम दंड, भेद का इस्तेमाल कर किसानों की हड़ताल तोड़ने का काम जारी है. ऐसी परिस्थिति में मोदी दुनिया में और शाह देश में सपर्क मुहिम चला रहे हैं.''

मध्य प्रदेश: गजब स्टाइल में सीएम शिवराज का अजब वीडियो वायरल, राजनीति शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget