एक्सप्लोरर

शिवसेना का दावा, पीएम मोदी ने शरद पवार की बेटी को दिया था मंत्री पद का ऑफर

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में रविवार को एक हस्ताक्षरित लेख में संजय राउत ने दावा किया कि पवार ने एक बार उनसे कहा था कि उनकी बेटी को पीएम मोदी की तरफ से मंत्रिमंडल में शामिल करने की पेशकश की गई है.

मुंबई: शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की पुत्री और सांसद सुप्रिया सुले को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने की पेशकश की थी. हालांकि एनसीपी और बीजेपी ने आज इस दावे को खारिज किया.

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में रविवार को एक हस्ताक्षरित लेख में संजय राउत ने दावा किया कि पवार ने एक बार उनसे कहा था कि उनकी बेटी को पीएम मोदी की तरफ से मंत्रिमंडल में शामिल करने की पेशकश की गई है. शरद पवार ने मीडिया में आई इन खबरों को खारिज किया था कि वह खुद एनडीए सरकार में शामिल हो सकते हैं.

राज्यसभा सदस्य राउत ने लिखा, ‘‘पवार ने मुझसे कहा कि मीडिया में आई उनके मोदी कैबिनेट में शामिल होने की इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने इस तरह की खबरों को मूर्खता की हद करार दिया.’’ उन्होंने दावा किया कि पवार ने उनसे कहा, ‘‘मेरी पार्टी के बारे में अफवाह फैलाई जा रही हैं. पीएम मोदी ने एक बार मुझसे कहा था कि वह सुप्रिया को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते हैं. उस बैठक में मौजूद सुप्रिया ने मोदी से कहा था कि उनका मंत्रिमंडल में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है.’’ शिवसेना सांसद ने यह भी कहा कि पवार ने उन्हें बताया कि एनसीपी का रुख स्पष्ट है, फिर भी भ्रम पैदा करने के लिए अफवाह फैलाई जा रही हैं.

राउत ने कहा, ‘‘शरद पवार यह कहते हैं. लेकिन एनसीपी के ऐसे वरिष्ठ नेता भी हैं जो (महाराष्ट्र के) मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के संपर्क में हैं. शिवसेना के लिए चिंता का कोई कारण नहीं है, चाहे एनसीपी फड़णवीस मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहे या मुख्यमंत्री एनसीपी नेताओं के साथ गुप्त बैठकें करें.’’ शिवसेना नेता के दावों का जवाब देते हुए बीजेपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि पवार और राउत की कोई राजनीतिक विश्वसनीयता नहीं बची है.

उधर, एनसीपी ने कहा कि पार्टी वैचारिक मतभेदों के कारण कभी भी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएगी. बीजेपी प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा, ‘‘क्या संजय राउत और शरद पवार की कोई राजनीतिक विश्वसनीयता बची है? इन खबरों पर भरोसा करने से पहले एक चीज ध्यान में रखनी चाहिए कि उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक और संभावना भी हो सकती है. एनसीपी कैबिनेट में जगह चाहती हो लेकिन उसे प्रधानमंत्री मोदी से मनचाहा जवाब नहीं मिला. इसलिए हंगामा मचाया गया. राउत और पवार को उनके बीच भाईचारे के कारण बताने चाहिए. ’’

शरद पवार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो एनसीपी प्रमुख के एक करीबी सहयोगी ने कहा कि वह अपने गृहनगर बारामती में हैं और सही समय पर सामना के लेख का जवाब देंगे. हालांकि एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि वैचारिक मतभेदों के कारण भविष्य में भी उनकी पार्टी के बीजेपी में शामिल होने का कोई सवाल नहीं है. उन्होंने कहा कि सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल ने भी साफ किया था कि खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget