एक्सप्लोरर

हिमाचल में राष्ट्रपति कोविंद: शिमला के एक रेस्त्रां में कॉफी पी, स्नैक्स खाए और बुक शॉप से दो किताबें खरीदीं

राष्ट्रपति ने अधिकारियों से गाड़ियों की संख्या 17 से घटाकर चार करने के लिए कहा. उन्होंने माल रोड का चक्कर लगाया और मिनेरवा बुक शॉप से दो किताबें भी खरीदीं.

शिमला: हिमाचल के दौरे पर गए राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद ने कल राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के एक रेस्त्रां में अचानक पहुंचकर सभी को हैरत में डाल दिया और वहां पर नाश्ता भी किया. राष्ट्रपति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रेस्त्रां के आसपास उमड़ पड़े. राष्ट्रपति ने लोगों का अभिवादन किया और बिल भी चुकाया.

अधिकारियों ने बताया कि पीटरहॉफ से लौटते हुए कोविंद और उनकी पत्नी सरिता आशियाना रेस्त्रां गए और उन्होंने वहां पर चाय और स्नैक्स खाए. इस दौरान राष्ट्रपति की गाड़ियों का काफिला रिंग रोड पर खड़ा रहा.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर बताया, ''अपने परिवार के साथ शिमला के सुप्रसिद्ध रिज पर स्थित एक रेस्तरां में गया. अतिथि सत्कार से ओतप्रोत रेस्तरां के कर्मचारियों और अन्य अतिथियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.''

यह अहसास होते ही कि उनकी गाड़ियों का काफिला लोगों को असुविधा पहुंचा रहा है, तो राष्ट्रपति ने अधिकारियों से गाड़ियों की संख्या 17 से घटाकर चार करने के लिए कहा. उन्होंने माल रोड का चक्कर लगाया और मिनेरवा बुक शॉप से दो किताबें भी खरीदीं.

हिमाचल में राष्ट्रपति कोविंद: शिमला के एक रेस्त्रां में कॉफी पी, स्नैक्स खाए और बुक शॉप से दो किताबें खरीदीं

राष्ट्रपति के अचानक पहुंचने और बिल चुकाने से रेस्त्रां के कर्मी बेहद खुश दिखे. रेस्त्रां प्रबंधक ने कहा कि मेहमान के तौर पर राष्ट्रपति का आना सम्मान की बात है. शिमला में राष्ट्रपति का छह दिन का अस्थायी निवास है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget