एक्सप्लोरर

दिल्ली शिखर सम्मेलन: आज दोपहर 3 बजे से लाइव, जानिए, कहां-कहां आप देख सकते हैं पूरी कवरेज

इस चुनावी दंगल के दिग्गज पहलवानों यानी नेताओं के दांव पेंच जानने के लिए एबीपी न्यूज़ लेकर आया है दिल्ली प्रदेश का शिखर सम्मेलन.दिल्ली शिखर सम्मेलन में पक्ष और विपक्ष के कई दिग्गज नेता जनता दरबार में एक दूसरे पर आरोप लगाएंगे और अपनी सफाई पेश करेंगे.एबीपी न्यूज़ ने दिल्ली के लिए सभी प्रमुख नेताओं को जनता के सामने अपनी बात रखने का मंच दिया है.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टी के दिग्गज नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ता तक जमकर प्रचार कर रहे हैं. जनता के सामने बड़े बड़े वादे और दावे भी किए जा रहे हैं. राष्ट्रीय मुद्दों नागरिकता कानून, तीन तलाक और सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर स्थानीय मुद्दों जैसे बिजली, पानी और शिक्षा पर जनता से वोट मांगे जा रहे हैं.

बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी से लेकर तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने प्रचार की कमान संभाल रखी है. वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में पार्टी चुनाव में उतरी है. वहीं कांग्रेस पार्टी भी जी तोड़ मेहनत कर रही है.

इस चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी के सामने अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है तो वहीं बीजेपी अपना 27 साल का इंतजार खत्म करना चाह रही है. कांग्रेस पर भी दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है.

दिल्ली के इस चुनावी दंगल के दिग्गज पहलवानों यानी नेताओं के दांव पेंच जानने के लिए एबीपी न्यूज़ लेकर आया है दिल्ली प्रदेश का शिखर सम्मेलन. दिल्ली शिखर सम्मेलन में पक्ष और विपक्ष के कई दिग्गज नेता जनता दरबार में एक दूसरे पर आरोप लगाएंगे और अपनी सफाई पेश करेंगे. एबीपी न्यूज़ ने दिल्ली के लिए सभी प्रमुख नेताओं को जनता के सामने अपनी बात रखने का मंच दिया है.

कौन कौन नेता ले रहे हैं शिखर सम्मेलन में हिस्सा? मनोज तिवारी- दोपहर तीन बजे रमेश बिधूड़ी Vs गोपाल राय- 3.30 बजे शाजिया इल्मी Vs रागिनी नायक Vs प्रीति मेनन- चार बजे संबित पात्रा Vs संजय सिंह- पांच बजे मनीष सिसोदिया- शाम 6 बजे मनिंदर जीत सिंह Vs जरनैल सिंह Vs विजय जॉली- 6.30 बजे राघव चड्ढा Vs गौरव भाटिया- सात बजे अरविंद केजरीवाल- आठ बजे

कहां-कहां देख सकते हैं दिल्ली का शिखर सम्मेलन? टीवी के साथ-साथ आप मोबाइल फोन और दूसरे तमाम प्लेटफॉर्म पर टेक्स्ट, फोटो, वीडियो के साथ-साथ ABP न्यूज़ टीवी की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट और एप Hotstar पर भी दिल्ली शिखर सम्मेलन की लाइव कवरेज देख सकते हैं. इसके साथ ही आप यूट्यूब पर भी एबीपी न्यूज़ की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

आप अपने एंड्राएड या आईओएस स्मार्टफोन में ABP Live का एप इंस्टॉल करके लाइव टीवी के साथ-साथ दिल्ली शिखर सम्मेलन सर्वे पर लिखी गई स्टोरी भी पढ़ सकते हैं.

इन माध्यमों पर भी देखें दिल्ली शिखर सम्मेलन की लाइव कवरेज लाइव टीवी: abplive.com/live-tv हिंदी वेबसाइट:  abplive.com अंग्रेजी वेबसाइट: abplive.com

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी हम आपको दिल्ली शिखर सम्मेलन से जुड़ी हर जानकारी देंगे. हिंदी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abpnews अंग्रेज़ी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abplive ट्विटर हैंडल: twitter.com/abpnews
हिंदी यूट्यूब:https://www.youtube.com/channel/UCmphdqZNmqL72WJ2uyiNw5w अंग्रेजी यूट्यूब: https://www.youtube.com/user/abpnewstv
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना
भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव, ITBP डीजी का बड़ा खुलासा
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव
'तानाशाही बर्दाश्त नहीं...', रेहान की फोटो हटाने पर भड़के राजीव शुक्ला, राहुल का भी किया बचाव

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget